फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Vigilance awareness week celebrated at Indira Sagar Power Station awards distributed closing ceremony

Khandwa News: इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह, समापन समारोह में बांटे पुरस्कार

Tue, 05 Nov 2024 07:19 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 07:19 AM IST
सार

आयोजन के समापन पर सोमवार को परिसर स्थित सामुदायिक भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को परियोजना प्रमुख अजीत कुमार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन
Khandwa Vigilance awareness week celebrated at Indira Sagar Power Station awards distributed closing ceremony
इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के नर्मदानगर ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया था। एनएचडीसी लिमिटेड द्वारा संचालित इस पावर स्टेशन में बीते 28 अक्तूबर से शुरू हुए इस आयोजन के समापन पर परियोजना के सतर्कता विभाग द्वारा कई प्रकार की गतिविधियों के साथ ही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। इन सभी प्रतियोगिताओं में परियोजना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर इस सतर्कता जागरुकता सप्ताह को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

विज्ञापन


वहीं, सतर्कता जागरुकता सप्ताह के इस आयोजन के दौरान एनएचडीसी परिवार की महिलाओं के साथ ही यहां परियोजना द्वारा संचालित केन्द्रीय विद्यालय नर्मदा नगर के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। इस आयोजन के समापन पर सोमवार को परिसर स्थित सामुदायिक भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेताओं को परियोजना प्रमुख अजीत कुमार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान अजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता जागरुकता की आवश्यकता जीवन के सभी क्षेत्रों में है। हम सभी को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए महज सप्ताह भर ही जागरुक नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर समय ही हमें जागरुक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोक सेवकों का यह नैतिक दायित्व भी है कि न केवल स्वंय जागरुक रहें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक बनाएं। तभी सतर्कता जागरुकता जैसे कार्यक्रम की सार्थकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक (ओएंडएम) विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल खंडेलवाल सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं परियोजना सतर्कता अधिकारी जगमोहन टिकरिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में परियोजना में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरूकता सप्ताह

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरूकता सप्ताह

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरूकता सप्ताह

इंदिरा सागर पावर स्टेशन में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed