{"_id":"69aab8d6e92bc0c7e10a2ef6","slug":"upsc-cse-2025-final-result-khandwa-s-daughter-rupal-dhananjay-jaiswal-secures-43rd-rank-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2025 Final Result: खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल की 43वीं रैंक, पिछली बार 512वीं रैंक हासिल की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE 2025 Final Result: खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल की 43वीं रैंक, पिछली बार 512वीं रैंक हासिल की थी
Fri, 06 Mar 2026 04:52 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: Dinesh Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
UPSC CSE Topper 2025 : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रूपल धनंजय जायसवाल ने ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की। खंडवा की रूपल का यह तीसरा प्रयास था। पहले 512वीं रैंक मिलने के बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की। वह महिला सशक्तिकरण और पिछड़े वर्गों के लिए काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ रूपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। खंडवा के लिए खुशी के बात ये है कि यहां की बेटी ने देशभर में 43वीं रैंक हासिल की है।
खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल ने यूपीएससी 2025 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया में 43वीं रैंक प्राप्त की है। रूपल का यह यूपीएससी में तीसरा अटेम्प्ट था। दूसरे प्रयास में रूपल की देशभर में 512वीं रैंक आई थी, लेकिन उसने पोस्ट ना लेकर फिर से परीक्षा देने की ठानी और लक्ष्य को हासिल किया।
ये भी पढ़ें- UPSC Topper List 2025: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा, देखें टॉपर लिस्ट
विज्ञापन
पिछड़े तबकों के लिए काम करना चाहती हूं
रूपल का कहना है कि उसने लॉ की पढ़ाई कर कुछ दिन जॉब की, लेकिन फिर नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज को अपना पूरा समय दिया। रूपल ने बताया कि मैं प्रतिदिन 8 से10 घंटे पढ़ाई को देती थी। वहीं मेरी सफलता में परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। भविष्य में महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाने को लेकर काम करना चाहती हूं।
इधर इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछे गए सवालों के बारे में बताते हुए रूपल ने कहा कि उनसे पूछा गया था कि, खंडवा किस महान गायक की नगरी है । तब उन्होंने बताया कि खंडवा किशोर कुमार की नगरी है, जिसके गीत वे खुद भी पसंद करती हैं । इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि वे लॉ की स्टूडेंट हैं, और यदि उनके पास किसी महिला का तलाक का केस आता है तो उसे वह कितनी रकम दिलाएंगीं, जिसका पति 20 करोड रुपए सालाना कमाता हो । ऐसे में उन्होंने जवाब दिया कि यह कई चीजों पर डिपेंड करता है । अगर सब कुछ सामान्य रहा तो महिला को कम से कम 10% पति की आय में से मिलना चाहिए । वहीं जब उनसे पूछा गया कि वे भविष्य में समाज में किस तरह के बदलाव देखना चाहेंगीं । तब उन्होंने कहा कि भविष्य में महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाने को लेकर काम करना चाहती हैं ।