फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Two youths got electrocuted during building construction, one died and the other is undergoing treatment

Khandwa News: भवन निर्माण के दौरान दो युवकों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

Thu, 04 Jul 2024 09:36 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के डॉ रवि वर्मा ने बताया कि दो युवकों को करंट लगा था, जिसमें से एक सोनू की मृत्यु हो गई है, दूसरे युवक सोहेल पिता शकील निवासी दौड़वा का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Two youths got electrocuted during building construction, one died and the other is undergoing treatment
करंट लगने से युवक की मौत।

विस्तार

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के गणेश धाम क्षेत्र की ओंकार धाम कॉलोनी में दो युवकों को करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां की ओंकार धाम कॉलोनी में चल रहे एक भवन के निर्माण कार्य के दौरान पानी की मोटर लगाते समय करंट लगने से 23 वर्षीय युवक सोनू पिता साजिद शेख की मौत हो गई, वहीं उसके साथी सोहेल का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए बिजली सप्लाई की जा रही थी। कॉलोनी में वर्षों से बिजली के खंभे और कनेक्शन नहीं लगे है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर कॉलोनाइजर ने करोड़ों रुपए विद्युत विभाग को भर दिए गए हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग अब तक मौन है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारी आरएस ठाकुर ने बताया कि उनकी जानकारी में भी अभी इस तरह का मामला आया है, जिसमें एक कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान वहां काम करने वाले किसी युवक को पानी की मोटर को चालू या बंद करने के दौरान करंट लगा है । उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने केवल एक ही कनेक्शन ले रखा है, उसी से सभी को उसने अवैध रूप से डिस्ट्रीब्यूशन कर रखा है, जिसे लेकर उसे कई बार विद्युत विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। कॉलोनी में प्रॉपर विद्युत व्यवस्था का इंतजाम भी नहीं किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के डॉ रवि वर्मा ने बताया कि दो युवकों को करंट लगा था, जिसमें से एक सोनू की मृत्यु हो गई है, दूसरे युवक सोहेल पिता शकील निवासी दौड़वा का इलाज चल रहा है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में मर्ग कायम किया गया है । पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।
 

भवन निर्माण के दौरान करंट लगने से हुई युवक की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed