फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Two Youths Die by Suicide in Omkareshwar Inpun Village Amid Social Pressur

Omkareshwar News: दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले युवतियों को भगाकर ले गए थे; जानें मामला

Fri, 11 Jul 2025 09:30 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओमकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओमकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

खंडवा जिले के इनपुन गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिनों दोनों युवतियों को भगाकर चेन्नई ले गए थे, वापस आने पर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Two Youths Die by Suicide in Omkareshwar Inpun Village Amid Social Pressur
युवकों ने की खुदकुशी।

विस्तार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाना अंतर्गत मोरटक्का चौकी क्षेत्र के इनपुन गांव में शुक्रवार को दो युवकों ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रेड चिली ढाबा के पीछे स्थित जितेंद्र गिरी के घर की है। मृतकों की पहचान मनीष गिरी (18) निवासी इनपुन और लकी गिरी (18) निवासी चोपड़ा, थाना कमलापुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बदहाल सरकारी स्कूल तस्वीरें, जर्जर इमारत, टूटी छत; दीवारों की दरारों में फंसा बच्चों का भविष्य
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों युवक दो युवतियों को भगाकर चेन्नई ले गए थे। वहां से उन्हें भोपाल बुलाया गया और फिर शिप्रा के रास्ते इनपुन लाया गया। यहां दोनों युवकों को एक कमरे में और युवतियों को दूसरे कमरे में बैठाकर बाहर से बंद कर दिया गया। इस दौरान परिवार और समाज के कुछ लोग बाहर बैठकर पंचायत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए

करीब आधे घंटे बाद जब दरवाजा खोला गया तो दोनों युवक फांसी के फंदे पर झूलते मिले। इसके बाद तुंरत पुलिस को सूचना दी गई और शवों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डांवर ने बताया कि मामला गंभीर है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवकों की मौत ने पूरे गांव को हिला दिया है। समाज में इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed