{"_id":"6611049a2665c48c7b07c3ae","slug":"pickup-vehicle-loaded-with-liquor-caught-fire-after-overturning-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: शराब से भरे पिकअप वाहन में पलटी खाने के बाद लगी आग, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: शराब से भरे पिकअप वाहन में पलटी खाने के बाद लगी आग, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Sat, 06 Apr 2024 01:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:45 PM IST
सार
Khandwa: खंडवा जिले में शुक्रवार देर शाम शराब से भरा पिकअप वाहन अचानक नेशनल हाईवे पर पलटी खा गया। जिसके बाद उसमें आग लग गई और पिकअप वाहन धूं धूं कर जलने लगा। पिकअप में लगी आग के बाद उसका ड्राइवर किसी तरह खुद को आग से बचाकर मौके से फरार हो गया, तो वहीं इस घटना का आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस दौरान वायरल हुए वीडियो में पिकअप में लगी आग के बीच कुछ छोटे-छोटे ब्लास्ट भी होते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले के ग्राम खेरदा के समीप से गुजरने वाले इंदौर इच्छापुर हाईवे मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे अचानक शराब से भरा एक पिकअप वाहन पलटी खा गया। इसके कुछ ही देर बाद अचानक दुर्घटनाग्रस्त हुए इस वाहन में आग लग गई और पिकअप वाहन आग की लपटों के साथ धूं धूं कर जल उठा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय पिकअप वाहन शराब की पेटियों से भरा हुआ था, जोकि खरगोन जिले के बड़वाह से खंडवा लाई जा रही थी।
विज्ञापन
मौके पर बुलाई गई पुलिस
वाहन को जलता देख आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वहीं इन वायरल हुए वीडियो में से कुछ में पिकअप में आग लगने के बाद छोटे-छोटे ब्लास्ट भी होते देखे जा रहे हैं। हालांकि शराब से भरे इस वाहन के पलटी खाने और उसमें आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी अभी नहीं लग पाई है। तो वही मिली जानकारी के अनुसार मौके पर फिलहाल धनगांव और देश गांव पुलिस थाने का बल पहुंचकर व्यवस्था संभाल रहा है।
विज्ञापन
