फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News Minister Vijay Shah commented on actress Hema Malini at inauguration of post office

MP News: 'हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ यार, हम उनके पट्ठे हैं', पोस्ट ऑफिस के अफसरों से बोले मंत्री शाह

Wed, 13 Mar 2024 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

सीएम मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह अपने अजीबो-गरीब बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने इसी तरह का स्टेटमेंट दे दिया है। उन्होंने पोस्ट ऑफिस को सलाह दी है कि वे बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाएं।

विज्ञापन
MP News Minister Vijay Shah commented on actress Hema Malini at inauguration of post office
मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे डाक विभाग का ब्रांड एंबेसडर ऐक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी को बनाने की सीख देते दिख रहे हैं। वहीं, हेमा मालिनी की जमकर तारीफ करते हुए वे खुद को उनका पट्ठा तक बताते हुए आने समय की ड्रीम गर्ल रहीं हेमा मालिनी को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की प्रतिमूर्ति तक बता रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह अपनी इसी तरह की बयानबाजी के लिए चर्चित रहते हैं और उनका यह वीडियो मंगलवार शाम का है। वे खंडवा नगर के डाकघर में बने नवीन पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा के मुंबई बाजार रोड पर स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार शाम नवीन पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसके मौके पर क्षेत्रीय सांसद सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान मंत्री शाह ने स्टेज से ऐक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी, जिसको लेकर उनका वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है।


यह बोले कैबिनेट मंत्री विजय शाह
खंडवा पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे मंत्री शाह के वायरल वीडियो में वे डाकघर के कर्मचारियों को नसीहत देते दिख रहे हैं कि तुम्हारा कोई मॉडल नहीं है। तुम्हारा कोई ब्रांड एंबेसडर नहीं है। इसलिए बोलता हूं कि हेमा मालिनी को रखो न यार और मैंने हेमा मालिनी का नाम इसलिए लिया, क्योंकि उनकी गारंटी है। लगातार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं। वह ऐसी नहीं हैं, जिसको देखकर मुंह छुपाना पड़े।

मंत्री ने कहा, हमारी संस्कृति इतिहास और हमारे संस्कार की प्रतिमूर्ति हेमा मालिनी गारंटी है, मोदी की गारंटी है। तीसरी-चौथी बार सांसद बन रही हैं वो और फिर भी तुम उन्हें ब्रांड एंबेसडर नहीं बना रहे हो, बनाओ। तो वहीं उसी वायरल वीडियो में मंत्री शाह सीना ठोक कर कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि हम हेमा मालिनी के पट्ठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed