फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Minister Silavat said – Where is Congress left?, people with faith are coming to BJP

MP News: मंत्री सिलावट बोले- कांग्रेस बची कहां?, आस्था रखने वाले BJP में आ रहे; खुद के आने को बताया पुरानी बात

Thu, 22 Feb 2024 03:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट खंडवा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं डबल इंजन की सरकार से विकास की बात कही। 

विज्ञापन
MP News: Minister Silavat said – Where is Congress left?, people with faith are coming to BJP
खंडवा पहुंचे मंत्री सिलावट ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में अपने एक दिन के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रदेश कांग्रेस के ढांचे सहित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मंत्री ने खंडवा जिले को प्रगति की दौड़ में शीर्ष पर बताया, तो वहीं राम मंदिर में भगवान राम के विराजित होने को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ़ भी की। 
विज्ञापन


मंत्री सिलावट ने इसे देश की प्रगति का नया दौर बताया, तो वहीं दिग्विजय सिंह को कांग्रेस को संभालने की सीख दे डाली। मंत्री सिलावट ने दिग्विजय गुट, कमलनाथ गुट, और जीतू पटवारी के गुट पर भी निशाना साधते हुए कांग्रेस को एक समूह मात्र बताया। उन्होंने कहा कि हम किसी को बुलाने नहीं जा रहे, जो हमारी विचारधारा में आस्था रखता है, वह आ रहा है। हालांकि खुद उनके कांग्रेस से भाजपा में आने पर वे सवालों से बचते हुए इसे पुरानी बात बताते नजर आए।
विज्ञापन


यह विकास और प्रगति का नया दौर है
खंडवा पहुंचे मंत्री सिलावट ने कहा कि खंडवा विकास और प्रगति की दौड़ में शीर्ष पर जा रहा है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार है। देश का नेतृत्व हमारे राष्ट्र के गौरवशाली प्रधानमंत्री जी करते हैं, और मध्य प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कर रहे हैं। भाजपा जो बोलती है, वह करती है। आपको स्मरण कराना चाहूंगा कि जब राम मंदिर की बात होती थी, तो कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाती थी कि राम का मंदिर भाजपा बनाएगी, पर तारीख नहीं बताएगी। अब तो पूजन भी हो गया और कई वर्षों के बाद हमारे राष्ट्र के गौरव और देश के प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा राम जी विराजित हो गए हैं। हम और आपको भी दर्शन करने चलना चाहिए, क्योंकि भाजपा जो बोलता है वह करती है, और विकास और प्रगति का यह नया दौर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम किसी को बुलाने या लेने नहीं जा रहे
वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि उनको अपने परिवार को संभालना चाहिए। वे अपनी कांग्रेस को संभालें, क्योंकि कांग्रेस बची कहां है, समूह बचा है। एक समूह दिग्विजय सिंह जी का, एक समूह कमलनाथ जी का, एक समूह अब जीतू जी आ गए हैं उनका। पहले कांग्रेस को ये खुद संभालें। हम किसी को लेने नहीं जा रहे, हम किसी को बुलाने नहीं जा रहे। जो हमारी विचारधारा में, जो आस्था रखता हो, जो विश्वास रखता हो, उसके लिए है। हम तो विकास और प्रगति की बात करते हैं, सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास।  


मंत्री बोले- मैं तो बहुत पुरानी बात हो गया
जब जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मीडिया ने सवाल किया कि, कांग्रेस को आपको संभलने में कहां चूक हो गई? तब मंत्री सिलावट मीडिया से बचते हुए केवल यह कहकर चल दिए कि अब मैं तो बहुत पुरानी बात हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed