फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Massive fire in illegal gas cylinder warehouse in Khandwa, continuous blast in tanks.

MP News: खंडवा में बने गैस के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 40 टंकियों में ब्लास्ट होने से दहल उठा क्षेत्र

Thu, 28 Dec 2023 08:52 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 08:52 AM IST
सार

खंडवा के एक अवैध गैस गोदाम में आग लग गई। गोदाम में करीब सौ टंकियां रखी होना बताया जा रहा है। आग के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में धमाकों की आवाज आ रही है। 40 टंकियां ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल उठा। आग फैल रही। पास वाले घर को भी चपेट में ले लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Massive fire in illegal gas cylinder warehouse in Khandwa, continuous blast in tanks.
खंडवा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम में आग लग गई. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में शहरी क्षेत्र में बनाए गए घरेलू गैस के एक अवैद्ध गोदाम में देर शाम आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखी गैस की टंकियों में धीरे-धीरे विस्फोट होने लगे। 
विज्ञापन


हालांकि समय रहते आसपास के घरों को क्षेत्र वासियों के सहयोग से खाली करा लिया गया था। वहीं जिला प्रशासन और फायर फाइटर टीम स्थिति को नियंत्रित करने लग गई। करीब 7:45 पर लगी आग को देर रात 12 बजे तक बुझाया जा सका। प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से आग लगने वाले गोदाम सहित साइड के मकान के आगले हिस्से को ढहा दिया। तब जाकर फायरफाइटर की टीम ने अंदर लगी भीषण आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस अग्निकांड में सात लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र की बिजली काट दी है। वहीं, मलबे से गैस की टंकियों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा शहर के घासपुरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में बने गैस के एक अवैद्ध गोदाम में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गैस की टंकियों को स्टोर करके रखा जाता था। उन्हें ऊंची कीमत पर ब्लैक करके बेचा जाता था। वहीं दूसरे सिलेंडर में भी इन्हें खाली किया जाता था। 

जानकारी के अनुसार दूसरे सिलेंडर में गैस रिफिल करने के दौरान ही एक सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिशें की जाने लगीं। इस दौरान आग बढ़ती देख आसपास के रहवासियों ने क्षेत्र को खाली करवाने में सहयोग किया। वहीं इसी बीच गोदाम में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगा, जिससे आग और फैलती चली गई।

करीब 40 से अधिक सिलेंडर हुए ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार गैस के इस अवैद्ध गोदाम में 100 से अधिक सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे, जिनमें से करीब 40 से अधिक सिलेंडरों में आग लगने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हर एक ब्लास्ट के साथ आग और भीषण होती गई, साथ ही इसकी आवाज से पूरा क्षेत्र थर्रा गया। गैस के इस अवैध गोदाम में लगी इस भीषण आग से आसपास के घर भी चपेट में आ गए और दोनों ओर के घर जलने लगे। इसी बीच पुलिस प्रशासन सहित फायरफाइटर की टीम लोगों की जान माल की सुरक्षा की खातिर व्यवस्था बनते दिखाई दी। 

पांच फायरफाइटरों ने रात 12 तक बुझाई आग
बता दें कि यह भीषण आग देर शाम करीब 7:45 पर लगी थी, इसके बाद लगातार विकराल होती इस आग पर दो घंटे से अधिक की मेहनत के बाद रात 12 बजे तक काबू पाया जा सका। जिसे बुझाने के लिए पांच फायरफाइटर सहित नगर निगम के टैंकर बुलाने पड़े। बावजूद इसके लगभग 2 घंटे तक आग भीषण रूप से जलती रही। वहीं इस दौरान लगातार गोदाम में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होते रहे। इसके बाद पास ही के सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट से फोम वाला पानी मिला वाहन लेकर फायरफाइटर का दल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया जा सका।

सात घायलों में से दो गंभीर, इंदौर रेफर
मेरी जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में कल सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो गंभीर घायलों को फिलहाल इंदौर के एम ए अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल होने वालों में राजेश पवार 46 वर्ष, माधुरी पति राजेश पवार 40 वर्ष, रोशन पिता राजेश पवार 15 वर्ष, दीपक पिता राजेश पवार 22 वर्ष ये सभी घासपुरा निवासी हैं। तो वहीं भानु पिता संजय भांवरे निवासी टपाल चला 16 वर्ष, हर्षल भगत निवासी बड़ा कब्रिस्तान 16 वर्ष, सतीष विश्वकर्मा निवासी शिवना हाल निवासी सलूजा कॉलोनी 32 वर्ष है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने सूझबूझ से संभाली व्यवस्था
स्थानीय लोगों के आरोप है कि देर शाम करीब 7:45 पर लगी आग के लगभग आधे घंटे तक आसपास के रहवासियों ने लगातार फायरफाइटर को कॉल किया, लेकिन फायरफाइटर टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

कई बार हो चुकी थी इस अवैध गोदाम की शिकायत
स्थानीय पार्षद असलम खोकर का कहना है कि राजेश पवार नाम के व्यक्ति के घर में यह घटना हुई है। यह व्यक्ति डिलीवरी ब्वॉय है और लगभग सभी कंपनियों की गैस की टंकियां सप्लाई करता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी कंपनी से अधिकृत था या नहीं। लेकिन स्थानीय लोग इसे किसी भी कंपनी से अधिकृत नहीं बताते हैं। यह हाकर अपने ही घर से गैस की टंकियां रिफिलिंग भी करता है। कई बार इसे समझाया गया, और कई बारिश की शिकायत भी प्रशासन से की गई, लेकिन उसके बावजूद इसने अपना अवैध कारोबार बंद नहीं किया था।


खंडवा अग्निकांड की होगी जांच, लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज: संभागायुक्त
जिले में हुए भीषण अग्निकांड के बाद संभागायुक्त मालसिंह ने कलेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मालसिंह ने जिला प्रशासन को सभी घायलों के बेहतर उपचार का प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed