फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Lok Sabha Chunav Possibility triangular contest in Khandwa Lok Sabha meeting held field minority candidate

MP LS Chunav: खंडवा लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना, अल्पसंख्यक प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर होगी बैठक

Sat, 06 Apr 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

MP Lok Sabha Chunav: खंडवा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन रही है। अल्पसंख्यक प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर बैठक होगी।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav Possibility triangular contest in Khandwa Lok Sabha meeting held field minority candidate
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन में पहल करते हुए लगभग एक महीने पूर्व मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, शनिवार को जारी हुई कांग्रेस संगठन की सूची में सनावद के नरेंद्र पटेल को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


इसी बीच खंडवा संसदीय क्षेत्र से लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी से किसी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को टिकट न दिए जाने पार्टी से नाराज दिखाई दे रहा है, जिसका असर भी पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर शहर में देखने को मिला था। जहां एक साथ कई पार्षद उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, एक बार फिर से लोकसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक समाज को हाशिए पर रखे जाने से नाराज समाज का एक बड़ा धड़ा निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


नरेंद्र पटेल के नाम की घोषणा
खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए बड़वा विधानसभा के रहने वाले नरेंद्र पटेल के नाम की घोषणा होने के साथ ही इसको लेकर पार्टी में ही विरोध के सुर भी उठते दिखाई देने लगे हैं। पार्टी का अल्पसंख्यक धड़ा किसी अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेता को टिकट न दिए जाने को लेकर पार्टी से पहले ही नाराज चल रहा था। वहीं, अब प्रत्याशी की घोषणा के बाद यह नाराजगी और बढ़ते दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के ही कुछ अल्पसंख्यक नेताओं की रविवार सात अप्रैल को शहर के निजी मांगलिक परिसर में एक बैठक की गई है, जिसमें राजकुमारी और पार्टी से बगावत कर सभी एकजुट होकर निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यदि इस बैठक से ऐसा कोई अल्पसंख्यक नेता का चेहरा सामने आता है, जो कि क्षेत्र में प्रभावशाली हो तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने और मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed