फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election 2023: Hanuman ji insulted in Congress meeting in Khandwa

MP Election 2023: कांग्रेस की सभा में गूंजा हनुमान जी का विवादित जयघोष, BJP ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

Tue, 31 Oct 2023 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Oct 2023 09:12 PM IST
सार

MP Election 2023: खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन जमा करने के अवसर पर आयोजित सभा में मंच से हनुमान जी को 'सियापति हनुमान' कह दिया। इस पर बीजेपी ने नामांकर रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Hanuman ji insulted in Congress meeting in Khandwa
कांग्रेस की सभा में हुनमान जी का अपमान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी के पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने आयोग से खंडवा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने विवादित जयघोष लगाकर हनुमान जी का अपमान किया है। कांग्रेस की सभा में आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन


बीजेपी के पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन जमा करने के अवसर पर आयोजित सभा में मंच से हनुमान जी को 'सियापति हनुमान' कहकर सनातन धर्म का अपमान किया है। साथ ही ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इसलिए निर्वाचन आयोग कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करे और उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला और लिखित शिकायत सौंपकर खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी वाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भी नामांकन जमा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक सभा आयोजित की गई। सोशल मीडिया पर सभा के वायरल वीडियो में मंच संचालक ने कहा कि है-'प्रभु रामचंद्र जी का स्वागत कीजिए, सीता माई का स्वागत, लक्ष्मण भइया का स्वागत कीजिए और बोलो प्रभु रामचंद्र की जय, सियापति हनुमान की जय।' 


हनुमान का अपमान
शिकायत में कहा गया है कि उक्त वीडियो में जो संचालनकर्ता दिखाई दे रहा है, वह कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है और 'सियापति हनुमान' कहकर उसने भगवान श्रीराम जी का, हनुमान जी का और सीता मैया का अपमान किया है। संचालनकर्ता का यह कृत्य सनातन धर्म का अपमान है तथा करोड़ों भारतीयों की आस्था पर कुठाराघात है। अतः खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी एवं प्रकोष्ठ के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed