{"_id":"6514592d451a2bb15c03ca83","slug":"mp-election-2023-congress-s-jan-aakrosh-yatra-reached-khandwa-kantilal-bhuria-targeted-pm-modi-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: 'दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं मोदी', जन आक्रोश यात्रा में बोले भूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: 'दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं मोदी', जन आक्रोश यात्रा में बोले भूरिया
Wed, 27 Sep 2023 10:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:02 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वे हैं जो दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं और घोषणा कर भूल जाते हैं।
विज्ञापन
जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांतिलाल भूरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार दोपहर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सहित शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वे हैं जो दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं और घोषणा कर भूल जाते हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा की निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा शुरू की है । यह यात्रा निमाड़ और मालवा अंचल की लगभग 35 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली जा रही है। इस दौरान कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने कांग्रेस के यात्रा प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया खंडवा पहुंचे। कांग्रेस के सीनियर लीडर कांतिलाल भूरिया ने खंडवा के विभिन्न मार्गों पर रोड शो भी किया। जिसके बाद शहर के अंबेडकर तिराहे पर डॉ आंबेडकर की मूर्ति को प्रणाम कर सभा की शुरुआत की।
कांग्रेस जीतेगी प्रदेश की 150 सीटें
भूरिया ने मंच से कहा कि लोगों के मन में भाजपा के प्रति अब आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा के 18 साल में मध्यप्रदेश में क्या हालात हो रही है, सबके सामने है। किसान से लेकर मजदूर तक हर वर्ग परेशान हैं। किसान बर्बाद हो चुके हैं। सरकार घोषणाओं में लगी है। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। हर वर्ग ने कांग्रेस के सामने भाजपा को लेकर अपना आक्रोश दर्ज करवाया। इस पर हमारे नेता प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस यात्रा को निकालने का शुभारंभ किया। यह यात्रा लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं, जिसका हमें अच्छा जन समर्थन मिल रहा है। इस बार कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश की 150 सीटें जीतेंगी।
विज्ञापन
मोदी दिल्ली में दाढ़ी बढ़ाकर हाथ फेरते रहते हैं
अपने भाषण के दौरान कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश का भंडारा कर दिया है, और चारों तरफ हा हा कार मचा है। जहां-जहां से यात्रा गुजर रही है लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है और यह जन आक्रोश आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वह है जो दिल्ली में बैठकर दाढ़ी को बढ़ा कर हाथ फेरते रहते हैं और घोषणा कर भूल जाते हैं। उन्होंने रोजगार देने का वादा किया था कि हर साल लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन आज तक किसी को रोजगार नहीं मिला। इसी तरह उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी नेता केवल झूठ बोलकर लोगों को सपने दिखा रहे हैं।
भाजपा में लिस्ट के बाद से मचा घमासान
सभा को सम्बोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कांतिलाल भूरिया ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की लिस्ट आने के सवाल पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस में अनुशासन है। हम समय पर अपनी लिस्ट जारी करेंगे। लेकिन भाजपा में लिस्ट जारी होने के बाद घमासान मचा है। वहां अब युद्ध हो रहा है। केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि, निचले स्तर के लोग समझ गए हैं कि अब सरकार बन नहीं रही है और इन्हे बुरी तरीके से हारना है। इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए। इसलिए ही केंद्र के मंत्री और सांसदों को ऊपर से लाकर थोप दिया गया है। लेकिन अब उनकी भी सफाई हो जाएगी। कांतिलाल भूरिया से पूछा गया कि क्या प्रदेश में आदिवासी सीएम का चेहरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब बहुमत हासिल कर लेगी तो उसके बाद तय किया जाएगा। फिलहाल हमारा चेहरा कमलनाथ है।
ना दिखा जन, ना दिखा आक्रोश, खाली रही कुर्सियां
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के शहर से निकलते समय शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जाम में फंसा आम आदमी नेताओं को कोसते हुवे दिखा, तो वहीँ जनता ने यात्रा सहित कांग्रेस की सभा से भी दुरी बनाये रखी। यहाँ तक कि सभा के दौरान बनाये गए मंच पर चढ़ने के लिए कुछ कांग्रेसी अति उत्साही दिखे, तो वहीँ मंच के सामने कुछेक कुर्सियों को छोड़कर अधिकतर कुर्सियां खाली ही रहीं। यहाँ तक की गर्मी और धूप से बचने के लिए कांतिलाल भूरिया सहित सभी नेता और कार्यकर्ता बार बार अपने रुमाल से पसीना पोछते और हाथ को सर के सामने अड़ाकर धुप से बचने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान आम आदमी इसे देखकर कहता दिखा कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हजारों रुपए फ्लेक्स बैनर पर खर्च करने वाले कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं के लिए टैंट की व्यवस्था भी नहीं कर पाए, ना इस यात्रा में जन है, ना ही आक्रोश।