{"_id":"652017ef2424da7056091762","slug":"mp-election-2023-computer-baba-said-shivraj-government-will-be-cursed-by-mother-cow-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा बोले- शिवराज सरकार को लगेगा गौ माता का श्राप, सरकार को लेकर किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा बोले- शिवराज सरकार को लगेगा गौ माता का श्राप, सरकार को लेकर किया ये दावा
Fri, 06 Oct 2023 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:51 PM IST
सार
महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश सरकार पर गौ माता की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि गौ माता वोट नहीं देती इसलिए शिवराज सिंह ने गौ माता के लिए कोई भी योजना नहीं लाए, जिसका उन्हें श्राप लगेगा और आने वाले चुनाव में उनकी सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा खंडवा पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इन दोनों सनातनी संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा गौ माता बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा खंडवा पहुंची, जिसमें करीब 100 साधु संतों का जत्था भी उनके साथ दिखा। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश सरकार पर गौ माता की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी 15 महीने की सरकार में पूरे प्रदेश में गौशालाएं खुलवाई थीं, लेकिन शिवराज सरकार ने गौ माता का चारा पानी तक बंद करवा दिया। गौ माता वोट नहीं देती इसलिए शिवराज सिंह ने गौ माता के लिए कोई भी योजना नहीं लाए, जिसका उन्हें श्राप लगेगा और आने वाले चुनाव में उनकी सरकार चली जाएगी।
खंडवा में गुरुवार को महामंडलेश्वर संत कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में निकाली जा रही गौ माता बचाओ यात्रा पहुंची यात्रा का पड़ाव स्थानीय गांधी भवन में हुआ। जहां महामंडलेश्वर बाबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक ओर अपनी यात्रा के बारे में बताया तो वहीं इस दौरान उन्होंने कमलनाथ की 15 महीने की कांग्रेस सरकार की तारीफ भी की। कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और शिवराज सिंह पर गौ माता की उपेक्षा करने की गंभीर आरोप भी लगाए। अपनी यात्रा के बारे में बाबा ने बताया कि उनकी यह यात्रा गौ माता को बचाने के उद्देश्य से 26 सितंबर से चित्रकूट से शुरू की गई थी। खंडवा पहुंचने तक उनकी यह यात्रा करीब 19 जिलों से गुजर चुकी है, जो कि 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों का दौरा करते हुए उज्जैन महाकाल जाकर समाप्त होगी ।
गौ माता सड़कों पर बैठने को मजबूर
महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सनातन विरोधी है। हमें सनातन के प्रति आस्था रखने वाली सरकार को लाना है। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में जो गौशाला खोली गई थी, आज उसमें मवेशी नजर नहीं आते। चारे, भूसे, पानी का जो प्रावधान किया था, वह बंद कर दिया गया है। वहां के कर्मचारियों को हटा दिया गया। सरकार योजनाएं बनाकर छाता, डिब्बा, चप्पलें तो बांट रही हैं, लेकिन गौ माता अगर वोट देती, तो सरकार इनके लिए भी कुछ ना कुछ घोषणा करती। आज गो माता सड़कों पर बैठने को मजबूर है जिससे उनकी मृत्यु हो रही है। गौ माताएं तड़प-तड़प कर मर रही हैं। छत्तीसगढ़ में गौ माता का गोबर तक खरीदा जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में कोई योजना तक नहीं है। संतों को भी गौ माता बचाने के दिशा में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
शिवराज सिंह से है प्रेम, सरकार से हैं नाराज
प्रदेश सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें शिवराज से तो प्रेम है लेकिन वे सरकार से नाराज हैं। अगर शिवराज सिंह बुलाएंगे तो वे जरूर जाएंगे और वे अगर अच्छा काम करेंगे तो उनकी पीठ भी थपथपाएंगे।
गौ माता का लगेगा श्राप
महामंडलेश्वर बाबा ने कहा कि जब गौ माता को आप कोई योजना नहीं दोगे, गौ माता को भूखी रखोगे, गौ माता को तड़प तड़प कर मरने के लिए छोड़ोगे, तो गौ माता वोट नहीं देगी तो श्राप तो जरूर देगी। छत्तीसगढ़ में जिस तरह गौ माता का गोबर खरीदने की योजना है इस तरह की योजना प्रदेश में अगर लागू करें तो एक भी गौ माता सड़कों पर नहीं रह पाएगी।