फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone Seeing young son drowning mother and sister tried to save him all three died by drowning

Khargone News: जवान बेटे को डूबता देख मां और बहन ने की बचाने की कोशिश, तीनों की डूबने से हुई मौत

Wed, 31 Jul 2024 07:54 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

कुछ लोग इंदौर निवासी महेश्वर आए हुए थे और यहां मंडायको नर्मदा किनारे का एक स्थल है, जो की अधिकृत घाट नहीं है। परंतु वे लोग यहां आए और उसमें स्नान के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Khargone Seeing young son drowning mother and sister tried to save him all three died by drowning
डूबने के चलते मां और दो बच्चों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की पानी में डूबने के चलते मौत हो गई। मृतकों में मां के साथ ही उसका एक बेटा और बेटी शामिल है। बताया जा रहा है कि बेटे को डूबता देख मां और बहन ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन इस दौरान तीनों ही पानी में डूब गए। तीनों ही मृतक इंदौर के निवासी हैं, जो जंगल के बीच सुनसान क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी में नहाने उतरे थे। फिलहाल, महेश्वर पुलिस के द्वारा तीनों मृतकों का पीएम करवाया गया।

विज्ञापन


खरगोन में महेश्वर नगर के नर्मदा नदी पर बने पेशवा घाट के समीप नदी में नहाने उतरे तीन लोगों की डूबने के चलते मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाओं समेत एक युवक शामिल है, जो कि एक मां उर्मिला पति करण सिंह राजपूत और उसके पुत्र विक्रम और पुत्री मोहिनी पति संजय दास हैं। वहीं, मृतका उर्मिला का एक पुत्र नदी किनारे ही रुक कर नदी में नहा रही अपनी बहन मोहिनी के एक वर्षीय मासूम को संभाल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक उसका पुत्र विक्रम नदी में डूबने लगा, जिसे डूबता देख मां और उसकी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान तीनों ही नर्मदा नदी में डूब गए। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी गई और सूचना मिलते ही गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू की गई। उसके बाद मां और बेटी के दो शव तो एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत ढूंढ निकाले। लेकिन तीसरे युवक विक्रम के शव की तलाश में उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ी। वहीं, तीनों ही मृतक इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस दुर्घटना को लेकर मंडलेश्वर एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि कुछ लोग इंदौर निवासी महेश्वर आए हुए थे और यहां मंडायको नर्मदा किनारे का एक स्थल है, जो की अधिकृत घाट नहीं है। परंतु वह लोग यहां आए और उसमें स्नान के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें मृतकों में मां का नाम उर्मिला है और पुत्री मोहिनी है और उनका पुत्र विक्रम है। इन तीनों की ही मौत यहां हुई है और यह घटनाक्रम आज दोपहर का है। वहीं, महेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि यह लोग जंगल में सुनसान जगह देखकर वहां नहाने लग गए थे और इस दौरान डूब गए। क्योंकि वहां बस्ती नहीं है, इस वजह से इन्हें बचाने में देर हो गई। हालांकि, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली थी, तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक तीनों ही की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed