{"_id":"663f8a475c946ddf6b014ce8","slug":"khargone-news-effect-of-voting-and-extreme-heat-visible-on-lok-adalat-parties-did-not-reach-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1685993-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: लोक अदालत पर दिखा मतदान और भीषण गर्मी का असर, नहीं पहुंचे पक्षकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: लोक अदालत पर दिखा मतदान और भीषण गर्मी का असर, नहीं पहुंचे पक्षकार
Sat, 11 May 2024 08:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 08:51 PM IST
सार
न्यायालय परिसर में प्री लिटिगेशन सहित नियमित प्रकरणों की सुनवाई के लिए कुल छह खंडपीठ बनाई गई थी। जिस पर रखे गए हजारों प्रकरणों में महज सैकड़ों की संख्या में ही प्रकरणों के राजीनामे हो सके।
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में किया गया लोक अदालत का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया था। जहां इस आयोजन पर लोकसभा चुनाव और भीषण गर्मी का असर साफ नजर आया। न्यायालय परिसर में प्री लिटिगेशन सहित नियमित प्रकरणों की सुनवाई के लिए कुल छह खंडपीठ बनाई गई थी, जिस पर रखे गए हजारों प्रकरणों में महज सैकड़ों की संख्या में ही प्रकरणों के राजीनामे हो सके।
विज्ञापन
हालांकि, आयोजन के चलते सुबह के समय तो कुछ चहल पहल जरूर देखी गई थी। लेकिन दोपहर के बाद न्यायालय परिसर में सन्नाटा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इसकी वजह भीषण गर्मी के साथ ही लोकसभा चुनाव से पक्षकारों के नहीं आ पाना है, जिसके चलते लोक अदालत की तैयारियां फीकी पड़ते देखी गईं।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को लगी लोक अदालत आर्थिक मामलों में वादी-प्रतिवादियों के लिए राहत भरी रही। यहां एक दुर्घटना के मामले में जहां बुजुर्ग माता-पिता को 12 लाख रुपये का क्लेम मिलने से आर्थिक सहायता मिली तो वहीं एक किसान को 13 लाख 50 हजार रुपये के बकाया कृषि ऋण में न्यायालय ने बैंक और कृषक के बीच तीन लाख 50 हजार रुपये में समझौता कराया है, जिससे किसान को करीब 10 लाख रुपये की राहत मिली है।
विज्ञापन
