फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa dead body saint was found lying face down pilgrimage town blood was coming mouth suspicion on servant

Khandwa: तीर्थ नगरी में औंधे मुंह पड़ा मिला संत का मृत शरीर, मुंह से निकल रहा था खून, सेवादार पर शक

Sat, 27 Jul 2024 08:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 08:57 PM IST
सार

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत के चंद्र बिंदु पर बने बांध के सामने आश्रम में कई साल से रह रहे एक संत का शरीर मृत पाया गया। शनिवार दोपहर यहां से स्नान करने गुजर रहे एक व्यक्ति को उनका शरीर औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन
Khandwa dead body saint was found lying face down pilgrimage town blood was coming mouth suspicion on servant
ओंकारेश्वर पर्वत एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एक संत बाबा की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बाबा तीर्थ नगरी में फौजी बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे, जो की कई वर्षों से अपने आश्रम में अकेले रहते थे। वहीं, शनिवार दोपहर वह अपने आश्रम में ही मृत अवस्था में पड़े मिले हैं। इस दौरान उनके मुंह से खून भी निकलता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस मामले में बाबा के साथ रहने वाले एक व्यक्ति को राउंडअप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित ओम आकर के ओंकार पर्वत के चंद्र बिंदु पर बने बांध के सामने अपने आश्रम में वर्षों से एक संत महात्मा का शरीर मृत पाया गया है। शनिवार दोपहर यहां से स्नान करने गुजर रहे एक व्यक्ति को उनका शरीर औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया और उस समय उनके मुंह से खून बह रहा था, जिसे देख उस व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इधर, सूचना मिलते ही मान्धाता थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




संत की पहचान फौजी बाबा के रूप में हुई है। उनके मुंह से खून बहता हुआ मिला है और पास ही उनका चश्मा भी टूटा हुआ पड़ा मिला है। इसे देखकर पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका लग रही है। वहीं, इस दौरान बाबा के साथ गुरु पूर्णिमा के समय से ही रह रहे एक व्यक्ति के फरार होने की सूचना भी मिली, जिसे पुलिस ने बाबा की हत्या की आशंका में देर शाम पकड़ा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना से रिटायर्ड थे संत फौजी बाबा
इधर, मांधाता थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओंकार पर्वत पर एक साधु महाराज की खून से सनी लाश मिली है। जिनकी पहचान फौजी बाबा के रूप में हुई है। वे सेना से रिटायर्ड थे, इसलिए फौजी बाबा के नाम से जाने जाते थे। यह दोपहर करीब 3 बजे का मामला है। टीआई अनोक सिंधिया समेत पुलिस टीम मौके पर है और इस मामले में 1 व्यक्ति को कस्टडी में ले लिया गया है। हालांकि, तेज बारिश के चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिसके बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed