फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Pandit had dispute with SDM regarding removal encroachment in Omkareshwar, surrounded police station

Khandwa: ओमकारेश्वर में अतिक्रमण हटाने को लेकर पंडित का एसडीएम से हुआ विवाद, किया थाने का घेराव

Sun, 25 Feb 2024 08:51 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 08:51 AM IST
सार

खंडवा जिले की पवित्र नगरी ओम्कारेश्वर के मुख्य घाट गोमुख घाट पर पिंडदान करने को लेकर अतिक्रमण कर लगाए गए प्लास्टिक के शेड को हटाने की बात पर पंडित अरुण जोशी एवं पुनासा के प्रभारी एसडीम बजरंग बहादुर सिंह के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला मांधाता थाने तक भी पहुंचा। 

विज्ञापन
Khandwa: Pandit had dispute with SDM regarding removal encroachment in Omkareshwar, surrounded police station
ओंकारेश्वर में अतिक्रमण हटाने की बात पर विवाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान एक पंडित जी के द्वारा प्लास्टिक लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। दरअसल यहां के गोमुख घाट पर पंडित अरुण जोशी ने पिंडदान करने के लिए एक प्लास्टिक का शेड बना रखा था, जिसे सफाई व्यवस्था कर रही नगर परिषद की टीम ने हटाने को कहा। इसको लेकर पंडित जोशी ने वहां मौजूद प्रभारी एसडीम बजरंग बहादुर सिंह से विवाद कर लिया। इसके बाद पंडित जोशी कई महिला पुरुषों के साथ मांधाता थाने पहुंचे, जहां से भाजपा के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ने फोन लगाकर मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई । हालांकि बाद में थाना प्रभारी की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन


खंडवा जिले की पवित्र नगरी ओम्कारेश्वर के मुख्य घाट गोमुख घाट पर पिंडदान करने को लेकर अतिक्रमण कर लगाए गए प्लास्टिक के शेड को हटाने की बात पर पंडित अरुण जोशी एवं पुनासा के प्रभारी एसडीम बजरंग बहादुर सिंह के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला मांधाता थाने तक भी पहुंचा। जहां पंडित जोशी के समर्थन में कई महिला एवं पुरुष सहित नगर के कुछ ब्राह्मण भी थाने पर आक्रोशित होकर पहुंचे। इसके चलते थाना परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


पार्षद पति ने विधायक को जमकर सुनाई खरी खोटी
इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष और पार्षद पति पंडित नवल किशोर शर्मा ने थाना परिसर से ही फोन पर मांधाता विधायक नारायण पटेल को जमकर खरी खोटी सुनाई और सीएम यादव से बात करने का कहते रहे। उन्होंने नगर परिषद के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रताड़ित करने सहित आमजन से अभद्र व्यवहार करने जैसे आरोप भी लगाए। हालांकि काफी देर चली इस नोंक-झोंक के बाद एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह एवं पंडित अरुण जोशी में समझौता हो जाने के चलते किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर लगी पन्नियां हटाने गई थी टीम
मान्धाता थाना प्रभारी अनूप सिंह शिंदे ने बताया कि स्वच्छता को लेकर एसडीएम साहब द्वारा नगर परिषद की टीम को साथ लेकर अभियान चलाया जा रहा था। इसमें साफ सफाई को लेकर नागरिकों को बताया जा रहा था। इसमें घाटों पर जो पन्नियां लगी हैं उनको हटाने के लिए एसडीएम साहब के नेतृत्व में एक टीम गई थी। तब वहां पर गोमुख घाट पर एक पंडित जी थे, उनसे कहा गया कि आप यह पन्नी हटा लीजिए। उस बात को लेकर थोड़ी कहा सुनी हुई थी, और मामला थाने तक पहुंचा था। अब दोनों पक्षों में सुलह हो गई है, और किसी ने कोई कार्रवाई करने की इच्छा जाहिर नहीं की है।


गोमुख घाट पर स्वच्छता की टीम कर रही थी सफाई
इधर पुनासा एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशासन और नगर परिषद ओंकारेश्वर की ओर से ओंकारेश्वर के विभिन्न स्थलों में स्वच्छता का एक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी बखूबी योगदान कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत गोमुख घाट पर स्वच्छता की टीम द्वारा सफाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान वहां एक जो पंडित जी थे उनके द्वारा एक पन्नी ऊपर लगा रखी थी। इसको हटाने के लिए बोला गया था तो उस बात को उन्होंने अन्यथा ले लिया था। उसे अब शॉर्टआउट कर लिया गया है, और अभी किसी को कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed