{"_id":"660e4a50607642ca1303fad6","slug":"khandwa-news-congress-mla-sachin-yadav-says-people-are-leaving-party-for-personal-interest-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: पूर्व मंत्री यादव बोले- निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस छोड़ रहे लोग, इनकी जगह लेने नौजवान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: पूर्व मंत्री यादव बोले- निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस छोड़ रहे लोग, इनकी जगह लेने नौजवान तैयार
Thu, 04 Apr 2024 12:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:06 PM IST
सार
विधायक यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ हुआ है। लेकिन, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। इन सब मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। जनता हम पर पूरा विश्वास करेगी।
विज्ञापन
विधायक सचिन यादव ने भाजपा पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं को लेकर कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं, उसमें उनका निजी स्वार्थ है। जो निष्ठावान और समर्पित कांग्रेसी हैं वह आज भी पार्टी के साथ हैं। कांग्रेस छोड़कर बाहर जाने वाले नेताओं की वजह से पार्टी में जो पद रिक्त हुए हैं, उन्हें भरने के लिए हमारे नौजवान साथी तैयार हैं।
विज्ञापन
खंडवा नगर में बुधवार को पहुंचे कसरावद विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने उमिया भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर भोजन किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कई सवालों के जवाब भी दिए। खंडवा समेत कुछ अन्य सीटों पर पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं करने के सवाल पर सचिन यादव ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, रायशुमारी के बाद जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। लोग भाजपा के झूठे वादों से परेशान हो गए हैं। वे जानते हैं कि जपा ने किसानों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ
विधायक यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ हुआ है। लेकिन, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। इन सब मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। जनता हम पर पूरा विश्वास करेगी।
विज्ञापन
