फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Minister Vijay Shah warned Gurudwaras along with Madrasas to salute the flag and sing Jana Gana Mana

Khandwa: मदरसों, गुरुद्वारों और स्कूलों को मंत्री शाह ने दी चेतावनी; कहा- झंडा वंदन और राष्ट्रगान गाना पड़ेगा

Sat, 13 Jul 2024 08:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 08:34 AM IST
सार

मंत्री विजय शाह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने बजट पर चर्चा करने पहुंचे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने गुरुद्वारा और मदरसों को एक बार फिर चेतावनी भरे लहजे में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Khandwa: Minister Vijay Shah warned Gurudwaras along with Madrasas to salute the flag and sing Jana Gana Mana
मीडिया से बात करते कैबिनेट मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का ताज़ा बयान भी सुर्खियों में है, जिसमें वो गुरुद्वारा, मदरसा और स्कूल को मीडिया के सामने चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि उन्हें झंडा वंदन करना पड़ेगा। यही नहीं मंत्री शाह आगे यह भी चेतावनी भरे अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि इन्हें जन गण मन भी गाना पड़ेगा। मंत्री विजय शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने बजट पर चर्चा करने पहुंचे थे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने गुरुद्वारा और मदरसों को लेकर ये टिप्पणी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह बीते माह से लगातार धार्मिक शिक्षण संस्थाओं में जन गण मन गाने और झंडा वंदन करने को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। इसी बीच मंत्री शाह शुक्रवार को खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां वे मध्य प्रदेश सरकार के बजट पर मीडिया के सामने चर्चा कर रहे थे। हालांकि इस दौरान मंत्री शाह ने कई और घोषणाएं भी कीं, तो वहीं आने वाले समय में खंडवा सहित प्रदेश के लिए किए जाने वाले विकास के कार्यों की भी रूपरेखा गिनाई। इस दौरान मीडिया ने जब मंत्री विजय शाह से पूछा कि बीते दिनों आपके बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने भी गंभीरता दिखाई थी कि धीरे-धीरे सब चीजें बंद होंगी, क्या उनका इशारा मदरसों को लेकर था? तब मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि नहीं हम काहे को बंद करेंगे मदरसे। इस तरह मंत्री शाह ने बता दिया कि उनकी सरकार मदरसों को बंद करने की बात नहीं कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा और मदरसों को लेकर यह बोले मंत्री शाह
वहीं, इसके साथ ही प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य और लोक परिसम्पत्ति मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने चेतावनी भरे अंदाज में मीडिया के सामने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्था चाहे गुरुद्वारा हो, मदरसे हों, स्कूल हों, झंडा वंदन करना पड़ेगा भाई साहब। मंत्री शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में ये भी कहा कि जन गण मन गाना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति के लिए अगर हम झंडा वंदन और राष्ट्रगान नहीं गाएंगे, तो फिर सॉरी, आपको मदद नहीं दे पाएंगे।

मंत्री शाह पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें कि बीते माह स्कूलों के प्रवेश उत्सव के दौरान मंत्री शाह ने ये मांग रखी थी कि पहली से पांचवीं तक की सभी शिक्षण संस्थाओं और मदरसों में झंडा वंदन और जन गण मन अनिवार्य किया जाए। हालांकि उनकी यह मांग प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने खारिज कर दी थी और इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि ऐसी किसी भी मांग की आवश्यकता नहीं है। हालांकि मंत्री विजय शाह इसके बावजूद फिर से मदरसों को लेकर टिप्पणी किये थे, जोकि सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं, अब इस बार तो मंत्री शाह ने मदरसों के साथ-साथ गुरुद्वारा पर भी निशाना साधते हुए चेतावनी भरे अंदाज में गुरुद्वारा, मदरसों और स्कूल के सरकारी अनुदान बंद कर देने की धमकी दी है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन धार्मिक संस्था होने के चलते, वे किसी भी तरह का सरकारी अनुदान नहीं लेते हैं, तो वहीं प्रदेश में संचालित लगभग सभी मदरसों ने भी सरकारी अनुदान लेना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed