फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Dhirendra Shastri called for Hindu Rashtra, said- Hindu Rashtra will not be formed by watching mobile

Khandwa: धीरेंद्र शास्त्री ने किया हिन्दू राष्ट्र का आह्वान, कहा- मोबाइल देखने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला

Mon, 25 Sep 2023 07:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 07:53 AM IST
सार

खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा में प्रदेश के वनमंत्री और बागेश्वर धाम की कथा के जजमान विजय शाह द्वारा कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दो दिवसीय आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं 

विज्ञापन
Khandwa: Dhirendra Shastri called for Hindu Rashtra, said- Hindu Rashtra will not be formed by watching mobile
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने यहाँ के मंच से एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया है। खंडवा जिले के हरसूद में श्री हनुमंत और श्री राम कथा सुनाने आये पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास पीठ से हिन्दू राष्ट्र का आह्वान किया । शास्त्री ने कहा कि तुम हमारा साथ दो हम मिलकर तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे। फिर उन्होंने कथास्थल पर मौजूद विशाल जनसमूह से पूछा कि कौन–कौन भारत हिन्दू राष्ट्र चाहता है? लिख दो दिवारों पर। मोबाइल देखना बंद करो, मोबाइल पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला। आओ घर से बाहर निकलकर भारत हिन्दू राष्ट्र की पहल प्रारंभ करते है।
विज्ञापन


विज्ञापन


खंडवा जिले में प्रदेश के वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के विशेष आमंत्रण पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपने दो दिनी प्रवास पर कथा वाचन करने हरसूद पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हरसूद में भक्तों को श्री हनुमंत और श्री राम कथा सुनाई। कथा के साथ ही साथ शास्त्री जी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ही व्यास पीठ से हिन्दू राष्ट्र का आह्वान कर दिया। उन्होंने मंच से विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि तुम हमारा साथ दो हम मिलकर तुम्हे हिन्दू राष्ट्र देंगे। उन्होंने व्यास पीठ से ही बोलते हुए जनसमूह से पूछा कि कौन कौन भारत हिन्दू राष्ट्र चाहता है ? जिस पर सभा में सभी ने इस पर सहमति दिखाई तो वहीँ शास्त्री जी ने आह्वान करते हुए कहा कि "लिख दो दीवारों पर, मोबाइल-वोबाइल देखना बंद कर दो। मोबाइल पर हिन्दू राष्ट्र नहीं बनना है। आओ घर से बाहर निकलकर भारत हिन्दू राष्ट्र की पहल प्रारम्भ करते हैं।" अपने आह्वान के बाद पीठाधीश्वर ने जनसभा से एक बार फिर से सवाल किया कि कौन कौन इस मुहिम में सम्मिलित है ? तब जनसमूह ने हाँ में जवाब दिया तो शास्त्री जी ने दो से तीन बार सभा से फिर से पूछा की पक्का ? पक्का ?
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा में प्रदेश के वनमंत्री और बागेश्वर धाम की कथा के जजमान विजय शाह द्वारा कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दो दिवसीय आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और दिव्य दरबार में अपनी समस्याओं का हल बागेश्वर धाम बाबा से जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed