{"_id":"6562aacb73fdfac061021024","slug":"khandwa-crime-one-who-snatched-phone-from-train-window-arrested-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa Crime: ट्रेन की खिड़की से झपट्टा मारकर फोन छीनने वाला गिरफ्तार; सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa Crime: ट्रेन की खिड़की से झपट्टा मारकर फोन छीनने वाला गिरफ्तार; सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी घटना
Sun, 26 Nov 2023 07:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:48 AM IST
सार
ट्रेन में परिवार के साथ लखनऊ जा रही थी महिला। तभी स्टेशन पर आरोपी खिड़की से उसका फोन छीन ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की खंडवा जिआरपी पुलिस को ट्रेन में सफर कर रहे मुसाफिरों के मोबाइल छीनने वाले शातिर चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। दरअसल पिछले दिनों खंडवा के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन महिला बैठी थी। तभी एक शातिर खिड़की के पास आया और महिला का मोबाइल लेरकर भाग गया था।
विज्ञापन
यह घटना उस समय घटी थी जब ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ने वाली ही थी, जिसके बाद पीड़ित महिला ने भुसावल पहुंच कर उसके साथ हुई इस घटना की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई। घटना को लेकर खंडवा जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपी की तलाश को लेकर एक्टिव थी कि इसी बीच आरोपी ने एक बार फिर उसी अंदाज में वैसी ही घटना को अंजाम देने खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसे तुरंत जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा। जीआरपी ने आरोपी युवक के साथ लूटा गया मोबाइल खरीदने वाले को भी इस मामले में सहआरोपी बनाया है।
विज्ञापन
हालांकि पूरी घटना में आरोपी तक पहुंचने में रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी रिकार्डिंग ने भी अहम रोल निभाया था, जिसकी वजह से मोबाइल लूटने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ सका।
विज्ञापन
एक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ से मुंबई जा रही थी। इसी बीच ट्रेन जब खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। तभी एक शातिर बदमाश ने ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर महिला से उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
