{"_id":"66548f5ed81e77e8a20228d8","slug":"khandwa-congress-opens-front-on-water-crisis-accuses-corporation-of-corruption-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट: रोजाना फूट रही पाइप लाइन, कांग्रेस का जमकर चला ड्रामा, FIR की मांग के साथ टावर पर चढ़े नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट: रोजाना फूट रही पाइप लाइन, कांग्रेस का जमकर चला ड्रामा, FIR की मांग के साथ टावर पर चढ़े नेता प्रतिपक्ष
Mon, 27 May 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 07:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में खंडवा में नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन लगातार फूटने के बाद शहर में जल संकट गहरा गया है। इसको लेकर सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ ही आम लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, यहां जल सप्लाई करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बिछाई गई नर्मदा जल परियोजना की पाइप लाइन आए दिन फूट रही है, जिसके चलते शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है और आम आदमी को पानी के लिए तरसना पड़ जाता है।
विज्ञापन
इसको लेकर सोमवार को शहर के कोतवाली थाना में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विश्वा कंपनी और उसके साथ एग्रीमेंट पर साइन करने वाले निगम के पूर्व जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। यही नहीं, इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष थाने के सामने लगे टावर पर चढ़कर एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों की मान मनुहार पर कुछ देर बाद बाद वे नीचे उतरे।
विज्ञापन
खंडवा नगर के कोतवाली थाना परिसर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि शहर में जल सप्लाई करने वाली नर्मदा जल की पाइप लाइन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और जीआई पाइप की जगह प्लास्टिक पाइपों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते पाइप लाइन बार-बार फूट जाती है और शहर को प्यासा रहना पड़ता है। इसलिए पाइप लाइन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर निगम के तत्कालीन जिम्मेदारों और विश्वा कंपनी के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए। क्योंकि पानी एक मूलभूत जरूरत है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार करके शहर वासियों को मूलभूत जरूरत से दूर कर दिया है।
विज्ञापन
इसी मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान यहां मौजूद नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर थाना परिसर में लगे टावर पर चढ़कर एफआईआर की मांग करते हुए ऊपर ही बैठ गए। हालांकि, इस दौरान टावर के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई और वे उनसे नीचे उतरने की मान मनुहर करते रहे। तो वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष का कहना था, जब तक जिला कलेक्टर आकर एफआईआर करने का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। हालांकि, कुछ देर बाद वरिष्ठ कांग्रेसियों के समझाने पर वे टावर से नीचे उतर गए, इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
दगा किसी का सगा नहीं होता
वहीं, इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ का कहना था कि पिछले 10 वर्षों में जो पाइप लाइन बिछाई गई है, उसमें काफी बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ है और वर्तमान महापौर के पति ही उस समय निगम में अध्यक्ष थे, जिनके कार्यकाल में पाइप लाइन बिछी थी और भ्रष्टाचार किसी का भी हो सामने आ ही जाता है। दगा किसी का सगा नहीं होता। आज वह महापौर बनी हैं तो उनके कार्यकाल में पाइप लाइन बार-बार फूट रही है और यह आम जनता से जुड़ा हुआ सब्जेक्ट है और जनता बूंद-बूंद को तरस रही है। ये मातृशक्ति की बात करते हैं, ऐसे में छोटी बच्चियां, बुजुर्ग महिलाएं और गर्भवती महिलाएं शहर में पानी को लेकर परेशान हैं।
जूते मार-मार कर करेंगे अंदर
वहीं, नेता प्रतिपक्ष राठौर ने कहा कि जब इस मामले में एफआईआर होगी तो यहां की जेल छोटी पड़ जाएगी, और हम इसकी एफआईआर के साथ ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और जब चार तारीख के बाद कांग्रेस की सरकार आएगी तो एक-एक भ्रष्टाचारी को जूते मार-मार कर और कॉलर पकड़ कर अंदर करवाया जाएगा। आम जनता ज्यादा परेशान थी और ऐसे यह सुनते नहीं इसलिए मैं टावर पर चढ़ गया।
जांच में लिया है आवेदन
वहीं, इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी नर्मदा जल की पाइप लाइन को लेकर प्रदर्शन किया और विश्वा कंपनी पर एफआईआर करने को लेकर ज्ञापन दिया है। उनके आवेदन को लिया है और उस पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच में लिया गया है।
