फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Amid the uproar over caste, Arun Yadav calls Anurag Thakur a Godse supporter

जाति पर बवाल: अरुण यादव ने अनुराग ठाकुर को बताया गोडसेवादी, आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 01 Aug 2024 08:12 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Khandwa: Amid the uproar over caste, Arun Yadav calls Anurag Thakur a Godse supporter
कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। - फोटो : अमर उजाला
संसद के सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पूर्व मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी की जाति को लेकर दिए बयान पर अब कांग्रेस पार्टी भी पलटवार करते नजर आ रही है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी इसको लेकर खंडवा में बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


खंडवा नगर में अपने कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीसीसी चीफ अरुण यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संसद में दिए अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर को गोडसे वादी बताते हुए कहा कि देश की आजादी दिलाने वाले गांधी परिवार पर अनुराग ठाकुर जाति का सवाल कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो गोडसे से जुड़े हुए हैं। जब देश आजाद हो रहा था तो ये अंग्रेजों के गुलामी कर रहे थे। राहुल जी ने मुद्दा उठाया है कि देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। देश में जिसकी जितनी जनसंख्या हो, उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। लेकिन मध्यप्रदेश की ओर देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्या कर रही है। मध्य प्रदेश में पिछले 20 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन आज भी ओबीसी के लोगों को आरक्षण नहीं मिल रहा। एसटी एससी को बराबर आरक्षण नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


लोग बोले, यादव बन गए हैं उठावना वाले नेता
बता दें कि, पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव खंडवा नगर में अपने चार कार्यकर्ताओं के घर गमी होने के चलते शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद वे यहां से वापस खरगोन के लिए रवाना भी हो गए। आधिकारिक तौर पर उनका खंडवा दौरा केवल कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने को लेकर ही था। हालांकि, इसे देखकर जिले के ही कुछ कांग्रेसी कानाफूसी भी करते नजर आए कि लगता है अब अरुण यादव केवल उठावना वाले नेता ही बन गए हैं। खंडवा केवल कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने ही पहुंचने लगे हैं, ना कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और देश प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने को लेकर जिले के कांग्रेसियों को एकजुट करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed