फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Accident again on Indore-Ichchapur killer highway, passenger dies in collision between bus and truck.

Khandwa: इंदौर-इच्छापुर किलर हाईवे पर फिर हुआ हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में मुसाफिर की मौत

Thu, 21 Dec 2023 10:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बस और  ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Khandwa: Accident again on Indore-Ichchapur killer highway, passenger dies in collision between bus and truck.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। इसमें यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक केबिन ड्राइवर साइड से पूरी तरह नष्ट हो गया तो वहीं बस के भी अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। हादसे में 8 घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से कुछ घायलों का इलाज खंडवा के जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हुए हैं। घायल हुए यात्रियों में से कुछ घायलों को खंडवा के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इंदौर के निर्मल बस कंपनी की बस क्रमांक UP78GN3781 महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी। तभी इंदौर इच्छापुर हाईवे पर सामने से आ रहे इंदौर के ही सिंह गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक क्रमांक MP09HH0142 से बस की टक्कर हुई। हादसा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के देशगांव के पास हुआ। 
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की स्पॉट पर ही मृत्यु हो गई, और घायलों को हम यहां अस्पताल लाए हैं। घायल महिला यात्री ने बताया कि इंदौर की निर्मल बस थी, और ड्राइवर उसका दारू पिया हुआ था। एक बार पहले भी थोड़ा सा हुआ था। उसमें तो बच गए, पर दूसरी बार ज्यादा हो गया। हम केबिन में ही बैठे थे सामने और ड्राइवर हमारे सामने ही था, पर वह शराब पिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed