फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   In Bhopal MLA Received Best MLA Award While In Khandwa People protest over potholes

Khandwa: नेता को भोपाल में मिला उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार, इधर विधानसभा क्षेत्र में सड़क बना था बगीचा

Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी। खंडवा के विधायक देवेंद्र वर्मा मंगलवार को भोपाल में उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार जीत रहे थे। वहीं, खंडवा में उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों में लोगों ने बगीचा सजाया हुआ था। 
 

विज्ञापन
In Bhopal MLA Received Best MLA Award While In Khandwa People protest over potholes
खंडवा में कांग्रेस ने सड़कों के गड्ढों को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में शहर की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बीच सड़क में ही खटिया डाली। फिर सड़कों पर बगीचों वाले फैंसी पौधे लगाकर नारेबाजी की। कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि सड़कें पूरी तरह से उखड़ गई हैं। चारों तरफ गड्ढे नजर आ रहे हैं। शहर की जो सड़कें बनाई हैं, वह भी गुणवत्ताहीन हैं। भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क कम और गड्ढे ज्यादा हैं। यहां सड़क ही नहीं बची है। इस वजह से हमने इसे बगीचा बनाया है।  

विज्ञापन


खंडवा के बीजेपी के विधायक देवेंद्र वर्मा मंगलवार को भोपाल में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान ले रहे थे तो वहीं उनके क्षेत्र में कांग्रेसियों ने सड़क को बगीचा बना रखा था। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य मुंबई बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बीच सड़क पर ही खटिया डाली और विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में कहीं सड़क नहीं है। जहां बनी थी, वहां भी तीन महीने में ही वह जर्जर हो गई। शहर के मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग पर पिछले दिनों मरम्मत हुई थी। बारिश के बाद ही इसने भी दम तोड़ दिया। अब इस सड़क पर चांद की सतह की तरह के गड्ढे हो गए हैं।  
विज्ञापन


निगम के नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने कहा कि शहर की सात करोड़ रुपये की सड़कें पहली बारिश में दम तोड़ चुकी हैं। अब नेता कह रहे हैं कि इस सड़क को फिर सुधरवाएंगे। सरकारी पैसा, नगर निगम का पैसा, आम आदमी का पैसे का इस तरह दुरुपयोग हो रहा है। खंडवा की जनता सब देख रही है। एक-एक पैसे का हिसाब हम लेंगे। ठेकेदार से इस सड़क को फिर से बनवाया जाए।  मंगलवार को ही खंडवा कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़कें बनाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया था। यहां तक की हापला दीपला गांव की जनता ने नेताओं को चेतावनी तक दे दी है कि सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed