फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Fire broke out in ginning factory located in Chhoti Chaigaon, Khandwa.

MP News: खंडवा के छोटी छैगांव स्थित जिनिंग फैक्टरी में लगी आग, लाखों का कपास जलकर राख

Mon, 25 Mar 2024 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 08:40 PM IST
सार

MP News: खंडवा जिले के छोटी छैगांव क्षेत्र में स्थित एक जिनिंग फैक्टरी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग जिनिंग फैक्टरी में रखी कपास की गठानों में लगी थी, जिसके बाद एक से दूसरी गठान में आग फैलती ही चली गई। हालांकि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन
Fire broke out in ginning factory located in Chhoti Chaigaon, Khandwa.
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा के छैगांव देवी स्थित पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वर्धमान जिनिंग मिल में सोमवार देश शाम आग लग गई। आग की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पदम नगर थाना प्रभारी अशोक सिंह के साथ-साथ छैगांवमाखन थाना प्रभारी विक्रम धारवे भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं खंडवा से आये फायरफाइटर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके चलते इन फायरफाइटर से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

विज्ञापन

करोड़ों के नुकसान की आशंका
आग किन कारणों से लगी है, इसकी जांच अभी की जानी बाकी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मलकापुर के जैन परिवार की इस वर्धमान जिनिंग मिल में लगी आग में 1500 से अधिक कपास की गठानें जलकर राख हो चुकी हैं, जिसके चलते फैक्टरी मालिक को हुए करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed