फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Fire broke out due to short circuit in Singaji thermal project accident occurred due to bird collision

Khandwa News: सिंगाजी ताप परियोजना में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग, पक्षी टकराने से हादसा, कंवेयर बेल्ट जले

Sun, 12 May 2024 08:22 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 08:22 AM IST
सार

परियोजना के अधिकारी आरके साहू ने बताया कि  घटना से कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। स्थिति कंट्रोल में है और प्लांट चालू है।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Singaji thermal project accident occurred due to bird collision
परियोजना के पावर स्टेशन से उठता धुंआ

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित सिंगाजी ताप परियोजना में शनिवार सुबह अचानक बड़ी मात्रा में धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद आनन फानन में परियोजना अधिकारियों ने फायर फाइटर टीम को बुलवाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। परियोजना में स्थित चार में से एक पावर हाउस में किसी पक्षी के टकराने से हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया जा रहा है।  इस आग में परियोजना के दो छोटे पैनल जलना बताए जा रहे हैं। हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद परियोजना में विद्युत उत्पादन का कार्य सामान्य रूप से चालू है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के मूंदी ब्लॉक के सिंगाजी ताप परियोजना के फेस 2 के वैगन टिप्पलर से बॉयलर तक जाने वाले कन्वेयर बेल्ट टीपी 7 में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। जिससे टीपी 7 के कोयले को आगे सप्लाई करने वाले तीन बेल्ट 100 मीटर के लगभग जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि परियोजना में घर्षण से रात भर धुआ निकलता रहा, जिसके बाद सुबह यह आग में बदल गई। फायर फाइटर ने इस आग पर काबू पाया है। हालांकि, इसके चलते सिंगाजी ताप परियोजना के फेज 2 से बॉयलर तक कोयले की सप्लाई को बंद किया गया था। वहीं, कन्वेयर बेल्ट पर 2 पक्षी भी मरे हुए मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि संभवतः इनके टकराने की वजह से हुए शॉर्ट शर्किट के चलते आग लगी होगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा या नुकसान नहीं हुआ और घटना के कुछ देर बाद ही दुबारा से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


परियोजना के अधिकारी आर के साहू ने बताया कि यह घटना लगभग सुबह 6:00 बजे हुई थी। जहां, हमारा कन्वेयर नंबर 7 ए रहता है। यहां दो पावर हाउस हैं, जिनमें से 660 के एक यूनिट में जहां कोयल जाता है वहां सुबह-सुबह धुंआ दिखा। इसके बाद फायर फाइटिंग की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, केवल दो छोटे-छोटे पैनल थे, वह फ्यूज होकर जल गए थे। उन्होंने बताया कि प्लांट में आग लगने के बाद धुआं बड़ी मात्रा में निकलता हुआ दिख रहा था, वहां पर कोयला और तेल पड़ा रहता है, जिसकी वजह से आग लगने के बाद तेल की वजह से फ्लेम की जगह धुंआ ज्यादा निकल रहा था। घटना से कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। स्थिति कंट्रोल में है और प्लांट चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed