फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Congress's youth wing started a postcard campaign in khandwa

Khandwa: कांग्रेस की युवा इकाई ने की पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत, कहा- भाजपा को याद दिलाएंगे वादे

Tue, 25 Jun 2024 10:48 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 10:48 AM IST
सार

MP: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की युवा इकाई के द्वारा 'क्या हुआ तेरा वादा' नाम से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा इकाई के अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के द्वारा भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा किये हुए चुनावी वादों को पूरा ना करने के चलते ये अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress's youth wing started a postcard campaign in khandwa
कांग्रेस ने की पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की युवा इकाई के द्वारा प्रदेश भर में भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत खंडवा जिले में सोमवार शाम से की गई। जिले में इस अभियान की शुरुआत करने पहुंचे खंडवा लोकसभा के प्रभारी और युवा कांग्रेस से प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान ने इसको लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। हालांकि इस बैठक में युवा कांग्रेस से खंडवा विधानसभा के महासचिव ज़ुबेर लाला और शोएब शाह के अधिकतर समर्थक ही नजर आए। तो वहीं कांग्रेस कमेटी की ओर से दोनों ही को खंडवा विधानसभा के लिये पोस्टकार्ड अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान खंडवा विधानसभा के महासचिव ज़ुबेर लाला ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संसद घेराव के कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जा रही है, साथ ही आगामी 2 जुलाई को भोपाल में विधानसभा के समक्ष सत्याग्रह के कार्यक्रम को लेकर भी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश कि गूँगी बहरी सरकार के खिलाफ जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाना है। वहीं शोएब शाह ने बताया कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और नये युवाओं को संगठन से जोड़ना जैसे मुद्दों को लेकर जिले में उनके द्वारा काम किया जाएगा ।
विज्ञापन

कांग्रेस ने की पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed