{"_id":"650da2d7d3c726331b032a4c","slug":"cm-shivraj-khandwa-visit-shivraj-called-himself-a-social-revolution-that-will-change-people-lives-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Khandwa Visit: शिवराज ने खुद को बताया जनता की जिंदगी बदलने वाली समाजिक क्रांति, महिलाओं को पहनाई चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Khandwa Visit: शिवराज ने खुद को बताया जनता की जिंदगी बदलने वाली समाजिक क्रांति, महिलाओं को पहनाई चप्पल
Fri, 22 Sep 2023 07:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:51 PM IST
सार
Shivraj Khandwa Visit: मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के हरसूद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री चौहान ने मंच से ही तेंदुपत्ता तोड़ने वाली आदिवासी महिलाओं को चप्पल भी पहनाई।
विज्ञापन
खंडवा में सीएम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खंडवा के हरसूद में तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि अभी लाड़ली बहनों के खाते में 1,250 रुपये महीने किए हैं और वे इस राशि को तीन हजार रुपये तक करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभा से कहा कि हम सरकार चलाने नहीं परिवार चलाने आए हैं। उन्होंने कहा, मैं शिवराज नहीं हूं। मैं सामाजिक क्रांति हूं, जनता कि जिंदगी बदलने के लिए सामाजिक क्रांति। कार्यक्रम के दौरान ही सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने वो काम किया, जो कांग्रेस ने कभी नहीं किया।
विज्ञापन
खंडवा के हरसूद में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहन को फिर से तोहफा देने की बात कही। सीएम ने कहा कि अभी तो बहनों के खाते में 1,250 रुपये डाले हैं, जल्द ही ये राशि बढ़ाने वाला हूं। बहनों के चेहरे पर खुशी आ जाए तो मेरा जीवन भी सफल हो जाता है। बहनों के हाथ में पैसे देकर लाड़ली बहन के माध्यम से हमने बहनों को पैसा नहीं उनका सम्मान दिया है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करता हूं, ताकि आपकी जिंदगी संवर जाए। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। खंडवा जिला अद्भुत है, ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जी की प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, आपके क्षेत्र के विधायक और वनमंत्री दिन रात क्षेत्र के विकास की फिक्र करते हैं। विजय शाह जी गांव में भूमिहीन को भी पट्टा देकर मकान बनाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनके नाम छूट गये हैं। वह लोग चिंता न करें। उनके लिये मैंने मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू कर दी है। ढाई एकड़ सिंचित व पांच एकड़ असिंचित जमीन वालों को इसका लाभ मिलेगा। रसोई गैस और बिजली के बिल में भी राहत दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सीएम ने मंच से कहा कि जो सौगात है और जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है, वह काम कभी कांग्रेस ने किए थे क्या। कांग्रेस की सरकार ने न अच्छी सड़के दी, न पानी दिया और न बिजली दी।
