फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   BSP State Secretary in Khandwa expressed protest over the statement of MP Bidhuri.

Khandwa: विधूड़ी के बयान पर BSP प्रदेश सचिव का विरोध, BJP को बताया भद्दी और सड़क छाप विचारधारा की पार्टी

Sun, 24 Sep 2023 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

बसपा नेता ने सांसद विधूड़ी को लेकर बीजेपी को बताया भद्दी और सड़क छाप विचारधारा की पार्टी। बोले बसपा गठबंधन से ही बनेगी प्रदेश की अगली सरकार।

विज्ञापन
BSP State Secretary in Khandwa expressed protest over the statement of MP Bidhuri.
बहुजन समाज पार्टी की जनसभा में उपस्थित सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी के संसद में बोले गए शब्दों ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक मंचों से भी अब उनका जमकर विरोध देखा जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के खंडवा में बहुजन समाज पार्टी की एक जनसभा के दौरान भी सांसद रमेश विधूड़ी का जमकर विरोध देखा गया। यहां बसपा के प्रदेश सचिव फरहाज शेख ने उनकी भाषा को गंदी और सड़क छाप बताया। तो वहीं इसको लेकर बसपा ने पूरे प्रदेश भर में जनसभाएं कर विरोध स्वरूप ज्ञापन भी सौंपे।

विज्ञापन


खंडवा के केवल राम चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी ने एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बसपा नेताओं ने भरे मंच से बीजेपी और उसके सांसद रमेश विधूड़ी पर जमकर हमला बोला। खंडवा से बसपा के प्रदेश महामंत्री और इंजीनियर फरहाज शेख ने कहा कि अभी सदन के अंदर खुले तौर पर भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने जिस प्रकार अपनी गंदी, भद्दी और सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल करते हुए दानिश अली के ऊपर उंगली उठाई है, वह कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इसके विरोध में आज बहुजन समाज पार्टी के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बसपा नेता फरहाज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए सदन में इस तरह की भाषा का प्रयोग इनकी भद्दी और सड़क छाप विचारधारा को दिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरा हुआ वक्त आपको और हमको याद है, जब पुणे में मरी हुई गाय का चमड़ा उधेड़ने को लेकर चार दलित युवकों को किस तरह से मारा गया। वह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। रोहित वेमुला के साथ क्या हुआ, वह भी किसी से छुपा नहीं है। फ्रीज में गोवंश होने के महज शक में ही दादरी के अखलाक का कत्ल, यह भी किसी से छुपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब लोग समझने लगे हैं और उनकी गंदी, भद्दी और सड़क छाप नीतियों को। बसपा नेता ने मंच से विश्वास दिलाया कि भले ही आने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार न बने, लेकिन उनके गठबंधन के बिना भी सरकार नहीं बन पाएगी। और बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी बिजेपी के लोगों को अब हर जगह पर चुनौती देते नजर आएगा।


बता दें कि बीजेपी के सांसद रमेश विधूड़ी ने नए संसद भवन में सारी मर्यादाएं लांघते हुए बीएसपी के सांसद दानिश अली को लेकर सदन में ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद विधूड़ी को इसके लिए नोटिस दिया गया है। वहीं स्पीकर ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। साथ ही देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी इस पर खेद प्रकट किया था। रमेश विधूड़ी के इस सदन में किये गए इस अमर्यादित आचरण ने देश की जनता के लिए बडे़ सवाल छोडे़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed