फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Big accident in Khandwa: Eight people who went to clean the well for Gangaur immersion died

MP News: खंडवा में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान

Thu, 03 Apr 2025 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन से पहले कुएं की सफाई करते समय बड़ा हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। ग्रामीणों में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
Big accident in Khandwa: Eight people who went to clean the well for Gangaur immersion died
कुएं से लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गणगौर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गणगौर मैया के विसर्जन के लिए गांव के कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कुंए के आसपास जमा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हादसा जिले के छैगांव माखन तहसील में आने वाले कोंडावत गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन से पहले गांव के कुएं को साफ करने करीब पांच लोग उतरे थे, पर काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए तो तीन लोग और उन्हें तलाशने कुएं में उतरे, पर वो भी नहीं लौट सके। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फिलहाल छैगांव माखन थाने की पुलिस टीम पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस एवं क्रेन बुलवाई और लोगों की तलाश शुरू की गई। सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं, आठवें की तलाश के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। सवा आठ बजे आठवें शव को भी निकाल लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में सामूहिक दुष्कर्म के आठ वहशियों को उम्रकैद, पति को बंधक बनाया फिर पत्नी की लूटी थी अस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली गैस की आशंका
कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि गणगौर की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुएं में सफाई करने पांच लोग कुएं में उतरे थे। प्रथमदृष्टया कुएं में गैस बनी होगी, जिससे वे बाहर नहीं आ सके। उन्हें बचाने तीन लोग बाद में कुएं में उतरे। दुर्भाग्यवश वे भी बाहर नहीं आ सके। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ शव निकाले गए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। 



ये भी पढ़ें- एक साथ जली 18 चिताएं तो रो पड़ा हर शख्स, परिजन पांच मिनट भी नहीं देख सके अपनों का चेहरा

इन लोगों की हुई मौत
हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनकी पहचान राकेश पिता हरी, वासुदेव पिता आशाराम, गजानंद पिता गोपाल, मोहन पिता मंशाराम, अजय पिता मोहन, शरण पिता सुखराम, अनिल पिता आत्माराम सभी जाति कुन्बीपटेल निवासी कोंडावत के रूप में की गई है। अर्जुन पिता गोविंद का शव करीब आठ बजे निकाला जा सका। 

एक को बचाने के चक्कर में बारी बारी से कुएं में उतरे थे सभी
जानकारी के अनुसार गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए सबसे पहले एक उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

सीएम ने जताया शोक
घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए, कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed