{"_id":"64c64b8162d30e494703fae3","slug":"khandwa-unique-kavad-yatra-floated-on-the-water-jalabhishek-performed-in-mahadev-s-temple-across-the-river-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: पानी पर तैरते हुए निकाली अनोखी कावड़ यात्रा, नदिया के पार महादेव के मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: पानी पर तैरते हुए निकाली अनोखी कावड़ यात्रा, नदिया के पार महादेव के मंदिर में किया जलाभिषेक
Sun, 30 Jul 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:08 PM IST
सार
खंडवा के गणगौर घाट पर लहरों के राजा ग्रुप द्वारा सावन के महीने में सोमवार के दिन विशेष कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा आस्था और भक्ति के साथ पानी पर तैरते हुए गणगौर घाट से प्राचीन भीमकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची।
विज्ञापन
पानी में तैरते हुए कावड़ यात्रा निकली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा में कावड़ यात्रा का नया अंदाज देखने को मिला। यहां पर एक तैराक ग्रुप ने पानी के अंदर तैरते हुए कावड़ यात्रा निकाली है। बता दें कि इससे पूर्व भी खंडवा का यह तैराकी ग्रुप पानी पर तैरते हुए तिरंगा यात्रा निकाल चुका है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सराहना की थी।
खंडवा के गणगौर घाट पर लहरों के राजा ग्रुप द्वारा सावन के महीने में रविवार के दिन विशेष कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा ना तो पैदल चलकर थी, और ना ही हाथी-घोड़े पर। यह कावड़ यात्रा आस्था और भक्ति के साथ पानी पर तैरते हुए गणगौर घाट से प्राचीन भीमकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची। लहरों के राजा ग्रुप के तैराकी के सदस्यों द्वारा भगवान भीमकुंड महादेव का देश भर की विभिन्न नदियों का जल लेकर जलाभिषेक किया गया। इस कावड़ यात्रा में महिलाएं बच्चे और युवा सम्मिलित हुए।
लहरों के राजा ग्रुप के राजकुमार सिसोदिया ने बताया कि लहरों के राजा ग्रुप द्वारा कई वर्षों से गणगौर घाट पर तैराकी की प्रैक्टिस की जा रही है। हमारे ही द्वारा पूर्व में पानी पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई थी, जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ग्रुप के सदस्यों को बधाई दी थी। इसके साथ ही हमारे द्वारा योग दिवस पर पानी पर तैरते हुए योग किया गया और अब उसके बाद ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर पानी पर तैराकी कर प्राचीन भीमकुंड तक पहुंचकर वहां स्थित भीम कुंड महादेव का जलाभिषेक किया। यह ऐसी कावड़ यात्रा थी जो पानी पर तैर कर भीम कुंड महादेव पहुंची। जहां सभी सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बोल बम के जयकारों के साथ भक्तों ने इस जलाभिषेक में शामिल होकर शहर, राज्य व देश के सुख-समृद्धि की कामना की।