{"_id":"66ac9041f15f88153a016800","slug":"khandwa-katni-news-police-saved-the-life-of-a-man-who-dronews-goods-train-derailed-again-at-khandwa-junction-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: जिसे मरा समझ के परिवार मना रहा था मातम, उसे पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई जान, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: जिसे मरा समझ के परिवार मना रहा था मातम, उसे पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई जान, जानें मामला
Fri, 02 Aug 2024 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के झिन्ना पिपरिया गांव में एक व्यक्ति, सोनू पटेल, तालाब में डूब गया और मरा समझकर परिवार ने मातम मनाना शुरू कर दिया। तभी कटनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन
पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से अजब-गजब मामला समाने आया। यहां तालाब में डूबे शख्स को मरा समझकर पूरा परिवार मातम मना रहा था तभी पहुंची कटनी पुलिस ने सीपीआर देकर युवक की जान बचा ली। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के झिन्ना पिपरिया ग्राम का बताया गया। यहां 30 वर्षीय सोनू पटेल पिता भूरा पटेल किसी काम से घर से निकला था, लेकिन उसका शरीर गांव के पास बने डियागढ़ तालाब में मिला।
विज्ञापन
ढीमरखेड़ा टीआई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि डायल 100 के माध्यम से सूचना मिली थी की झीन्ना पिपरिया के पास के तालाब में एक शख्स डूब गया है। सूचना पर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बॉडी को तालाब के बाहर निकलवाया गया। युवक की शिनाख्त सोनू पटेल 30 वर्षीय के नाम से हुई। परिजनों को जानकारी मिलते ही वो भी चीख पुकार करते हुए मातम मानने लगे थे।
विज्ञापन
टीआई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि तभी मैंने उसकी नब्ज़ चेक की जो धीमी धीमी चल रही थी। तत्काल उसे अपनी गाड़ी में लेटा कर हॉस्पिटल ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में सीपीआर दिया। तभी युवक के शरीर में हलचल होने लगी और वह सांस लेने लगा। युवक को आगे के उपचार के लिए उमरियापान हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल चलती गाड़ी में टीआई मोहम्मद शाहिद का सीपीआर देते का वीडियो समाने आया है जो अब वायरल होने लगा है वही वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने टीआई मोहम्मद शाहिद सहित ड्यूटी में तैनात एएसआई अवध भूषण, प्र.आरक्षण सुवचन यादव और पंकज के कार्यों की तारीफ की है।
