फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa Accident News: Bus and truck collide near village Dagadia, more than 20 passengers injured, 11 in critical condition

Khandwa Accident News: ग्राम दगड़िया के पास बस और ट्रक में टक्कर, 20 से ज्यादा यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर

Sun, 12 Jun 2022 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 08:27 PM IST
सार

ग्राम दगड़िया के पास हरदा रोड पर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। 

विज्ञापन
Khandwa Accident News: Bus and truck collide near village Dagadia, more than 20 passengers injured, 11 in critical condition
बस और ट्रक की भिड़ंत में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। बस और ट्रक की भिड़ंत में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इसमें 11 की हालत गंभीर बताई गई है, इन्हें खंडवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा जिले स्थित ग्राम दगड़िया के पास हरदा रोड पर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। बताया गया कि बस (एमपी 09-एफए-3262) पुनासा क्षेत्र के ग्राम अटूटखास से हरदा के बीच चलती है। बस हरसूद बस स्टैंड से सवारी बैठाकर हरदा के निकली थी। ग्राम दगड़िया के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। रविवार दोपहर में बस और ट्रक (एमपी 12-एच-1091) में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही हरसूद और किल्लौद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हरसूद एसडीओपी और हरसूद थाने के टीआइ अंतिम पवार भी घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के मुताबिक हादसे में ज्वाला पवार निवासी ग्राम गड़बड़ी, विजय चंपालाल निवासी सावलीखेड़ा, पवन निवासी मालूद, राजमणी, सुनीता पंवार, संध्या पंवार, राजेश दुर्गासिंह, दिनकर पंवार निवासी सोनखेड़ी, देवेंद्र रामचंद्र निवासी सावलीखेड़ा, अजय भगवान सिंह निवासी बांगड़दा, दीपक निवासी हरूदा, अल्का निवासी मूंदी, रुपाली निवासी मूंदी, साक्षी निवासी हरदा, कलाबाई निवासी जलोदा, समोती बाई निवासी जलोदा, गंगाबाई निवासी धारकवाड़ी, भोला धनसिंह निवासी टिमरनी और प्रीतक निवासी धारकवाड़ी घायल हुए हैं। गंगाबाई, अल्का, दीपक, अजय, कलबाई, राजेश, राजमणी, पवन और विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल में किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed