फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   The groom died during the wedding preparations.

Katni News: खुशियों की गूंज के बीच पसरा सन्नाटा, सज-धज कर निकले दूल्हे की घोड़ी चढ़ने से पहले मौत

Wed, 11 Jun 2025 01:20 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

कटनी जिले के ग्राम कुआं में बारात निकलने से पहले 27 वर्षीय दूल्हा आशीष सेन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। असमय मृत्यु से गांव में शोक छा गया।

विज्ञापन
The groom died during the wedding preparations.
बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत।

विस्तार

एमपी के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की रौनक उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब बारात निकलने से पहले ही दूल्हे की अचानक मौत हो गई। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की बताई है। जहां 27 वर्षीय आशीष सेन की शादी दमोह जिले के पाली बम्होरी थाना क्षेत्र में तय थी। पूरे गांव में शादी की तैयारियां चल रही थी। बैंड-बाजा, नाच-गाना और मेहमानों की चहल-पहल थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल सज-धजकर तैयार हुए दूल्हे की बारात निकलने से पहले ‘नहचू’ रस्म पूरी हुई ही थी कि तभी आशीष घर से बाहर निकला उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गांव की कल्याणी महिला को गोली मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, खेती के विवाद में किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे नजदीकी सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही सेन परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक, आशीष को पहले पथरी की शिकायत थी और हाल ही में फिर से उसे पेट में दर्द और आहार नली की समस्या हो रही थी। जिसका इलाज चल रहा था। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रविवार को जब आशीष का शव गांव लाया गया तो हर आंख नम थी। शादी के मंडप की जगह अब चिता की लकड़ियां जलीं और दूल्हा जिसकी सजे-धजकर बारात निकलनी थी, उसी की अंतिम यात्रा की तैयारियां होने लगी। माहौल इतना गमगीन था कि पत्थर भी पिघल जाए। कभी-कभी किस्मत ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां शब्द भी साथ छोड़ देते हैं। आशीष की असमय मौत ने केवल एक परिवार ही नहीं, पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

 

बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत।

आशीष सेन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed