{"_id":"67094a8e72f2425a830b4770","slug":"mp-news-mla-sanjay-pathak-said-on-digvijay-singh-x-post-i-am-capable-i-had-lodged-a-complaint-for-vigilance-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MLA संजय पाठक ने दिग्विजय सिंह के X पोस्ट पर कहा- मैं सक्षम हूं, सतर्कता के लिए दर्ज कराई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MLA संजय पाठक ने दिग्विजय सिंह के X पोस्ट पर कहा- मैं सक्षम हूं, सतर्कता के लिए दर्ज कराई थी शिकायत
Fri, 11 Oct 2024 09:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:26 PM IST
सार
विधायक संजय पाठक ने दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट पर जवाब दिया है। विधायक पाठक ने कहा, मैं सक्षम हूं, सतर्कता के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विधायक संजय पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक खुद की सरकार होने के बावजूद अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिस पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की चुटकी लेते हुए कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव इनकी सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करवाएं। हालांकि, इस पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक संजय पाठक ने भी पलटवार करते हुए बयान जारी किया है और कहा कि मैं और मेरी सरकार सक्षम है। बीजेपी राज में जन-जन सुरक्षित। मैंने सतर्कता के चलते कटनी जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराया था।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस में हुई छेड़छाड़ से शुरू हुआ था। इस मामले पर विधायक पाठक ने मीडिया से चर्चा दौरान बताया था कि कुछ लोग उनका कटनी, जबलपुर और भोपाल स्थित आवास पर निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे उन्हें किसी मामले में उलझाने की आशंका जाहिर की थी। बस फिर क्या था बैठे बिठाए कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया और उन्होंने विधायक संजय पाठक की चुटकी लेते हुए मोहन सरकार को घेर लिया था।
विज्ञापन
माननीय मुख्य मंत्री जी @CMMadhyaPradesh कृपया इनकी सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करें। @DGP_MP https://t.co/t1L0JZwlBN
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 11, 2024
विज्ञापन
फिलहाल, अब संजय पाठक ने सफाई देते हुए बताया कि मैं सिर्फ सतर्कता के चलते शिकायत दर्ज कराया था और मैं कटनी जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आरोपी का पता लगा लिया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। अभी यह भी देखना है कि मेरे बदले आधार कार्ड का कोई दुरुपयोग न किया गया हो।
