फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News MLA Sanjay Pathak said on Digvijay Singh X post I am capable I had lodged a complaint for vigilance

MP News: MLA संजय पाठक ने दिग्विजय सिंह के X पोस्ट पर कहा- मैं सक्षम हूं, सतर्कता के लिए दर्ज कराई थी शिकायत

Fri, 11 Oct 2024 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 09:26 PM IST
सार

विधायक संजय पाठक ने दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट पर जवाब दिया है। विधायक पाठक ने कहा, मैं सक्षम हूं, सतर्कता के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
MP News MLA Sanjay Pathak said on Digvijay Singh X post I am capable I had lodged a complaint for vigilance
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक खुद की सरकार होने के बावजूद अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिस पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की चुटकी लेते हुए कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव इनकी सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करवाएं। हालांकि, इस पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक संजय पाठक ने भी पलटवार करते हुए बयान जारी किया है और कहा कि मैं और मेरी सरकार सक्षम है। बीजेपी राज में जन-जन सुरक्षित। मैंने सतर्कता के चलते कटनी जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराया था।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस में हुई छेड़छाड़ से शुरू हुआ था। इस मामले पर विधायक पाठक ने मीडिया से चर्चा दौरान बताया था कि कुछ लोग उनका कटनी, जबलपुर और भोपाल स्थित आवास पर निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे उन्हें किसी मामले में उलझाने की आशंका जाहिर की थी। बस फिर क्या था बैठे बिठाए कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया और उन्होंने विधायक संजय पाठक की चुटकी लेते हुए मोहन सरकार को घेर लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, अब संजय पाठक ने सफाई देते हुए बताया कि मैं सिर्फ सतर्कता के चलते शिकायत दर्ज कराया था और मैं कटनी जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आरोपी का पता लगा लिया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। अभी यह भी देखना है कि मेरे बदले आधार कार्ड का कोई दुरुपयोग न किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed