फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: In Katni, youth misused government vehicle to show off

MP News: भौकाल दिखाने के लिए शासकीय गाड़ी का दुरुपयोग, हर्ष फायरिंग कर बोनट पर काटा केक, जानें पूरा मामला

Sun, 20 Oct 2024 07:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 20 Oct 2024 07:38 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शासकीय वाहन का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सरकारी गाड़ी में केक काटकर, आतिशबाजी और हर्ष फायरिंग की। यह घटना 8 अक्तूबर की बताई जा रही है, जिसमें नायब तहसीलदार की सेवा में लगी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
MP News: In Katni, youth misused government vehicle to show off
सरकारी गाड़ी में पार्टी करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शासकीय वाहनों का कैसे दुरुपयोग होता है, इसका एक नजारा कटनी जिले से समाने आया है। भौकाल दिखाने के लिए कुछ लोग एक शासकीय अधिकारी की सेवा में लगी प्राइवेट गाड़ी में केक काटकर आतिशबाजी करते पाए गए। इतना ही नहीं बंदूक से हर्ष फायरिंग भी की गई। मामला यही नहीं थमा इन लोगों ने हूटर और नीली-लाल बत्ती जलाकर शासकीय गाड़ी का दुरूपयोग भी किया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रह है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 8 अक्तूबर का बताया जा रहा है। यहां बर्थ-डे को सेलिब्रेट करने के लिए कटनी नायब तहसीलदार की सेवा में लगी प्राइवेट गाड़ी लेकर पहुंचे शख्स ने पहले तो गाड़ी के बोनट में भौकाल लिखे तीन केक रखे फिर आतिशबाजी के साथ हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। सरकारी गाड़ी में हूटर और बत्ती जलाकर अपना सिस्टम जमाने के लिए एक मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शायद इन नौजवानों को ध्यान नहीं रहा कि उनकी ये गलती उन ही भारी पड़ जाएगी।
विज्ञापन


मामले कर माधवनगर टीआई अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 दिन पूर्व यही गाड़ी गश्त दौरान पकड़ा था, जिसमें अधिकारी न बैठे होने पर भी बत्ती जलाकर घूमते पाए जाने पर यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए चलानी कार्रवाई करते हुए अधिकारी से अवगत करवाया था। उसके बाद गाड़ी को अधिकारी की ओर से हटवा दिया गया था। अब पूरे मामले का वीडियो ही वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हर्ष फायरिंग और सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते दिखाई दे रहा है। उसे जांच में लिया गया है निश्चित ही आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी क्रमांक MP21 TA 1062 अमीरगंज निवासी चंद्रशेखर यादव की बताई गई है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है, ताकि उस दिन कौन-कौन शामिल था उसका पता चल सके। वहीं हर्ष फायरिंग करने वाला कौन था और हर्ष फायरिंग में उपयुक्त हुई बंदूक वैध थी या अवैध इसकी भी जानकारी ली जाएगी। वहीं वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि न्याय संगत कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed