{"_id":"672a0eedc9ba251f1e086a79","slug":"mp-news-elephant-strayed-from-the-herd-and-reached-katni-forest-team-of-three-districts-is-tracking-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: झुंड से भटका हाथी पहुंचा कटनी, तीन जिलों की फॉरेस्ट टीम, टाइगर रिजर्व और बीटीआर के साथ ट्रैकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: झुंड से भटका हाथी पहुंचा कटनी, तीन जिलों की फॉरेस्ट टीम, टाइगर रिजर्व और बीटीआर के साथ ट्रैकिंग जारी
Tue, 05 Nov 2024 05:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:56 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद, झुंड से बिछड़कर एक हाथी कटनी वन विभाग की सीमा में घुस आया है, जिसे महानदी से लगे ग्राम जगुआ के पास देखा गया। अब उसे ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाथी को ट्रैक कर रही टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी वन विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से होते हुए कटनी की सीमा में आ गया। हाथी की ट्रैकिंग के लिए कटनी फॉरेस्ट डिवीजन ऑफिसर गौरव शर्मा, विभाग के सीडीओ और बड़ी संख्या में वन अमला मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
गौरव शर्मा ने बताया कि हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद, झुंड से बिछड़कर एक हाथी कटनी वन विभाग की सीमा में घुस आया है, जिसे महानदी से लगे ग्राम जगुआ के पास देखा गया। सूचना मिलते ही कटनी, उमरिया और शहडोल वन विभाग की टीमों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और बीटीआर के साथ मिलकर क्षेत्र में मुनादी करवाकर हाथी की ट्रैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हाथी को देखने पहुंच गए, जिनकी सुरक्षा के लिए कटनी पुलिस बल की मदद ली गई। हाथी की मौजूदगी से आसपास के क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सलखनिया के जंगलों में हाल ही में 13 हाथियों के झुंड में से 10 हाथियों की मौत हो गई थी। तीन हाथियों में से एक हमलावर हाथी द्वारा कुचले जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसे टाइगर रिजर्व ने रेस्क्यू कर लिया। लेकिन, एक हाथी भटकते हुए चंदिया और उमरिया की सीमा से होते हुए कटनी, महानदी और विलायतकलां क्षेत्र में देखा गया है। हाथी की मूवमेंट को देखते हुए टाइगर रिजर्व, कटनी, उमरिया, और शहडोल वन विभाग की टीम ट्रैकिंग कर रही है ताकि हाथी को सुरक्षित बांधवगढ़ के जंगलों में वापस भेजा जा सके।
विज्ञापन
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि कटनी जिले के विलायतकलां के पास नदी किनारे सुबह-सुबह हाथी देखा गया था। इसके बाद कटनी फॉरेस्ट और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने ट्रैकिंग शुरू कर दी। जैसे ही हाथी की खबर गांव में फैली, ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए पुलिस विभाग का अमला भी मौजूद रहा। पुलिस ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दे रही है। कटनी वन विभाग और अन्य टीमों ने हाथी को उमरिया जिले की ओर सुरक्षित पहुंचा दिया है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
