फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: Delhi accused used to steal cars in MP, Katni police caught them

Katni News: दिल्ली के आरोपी एमपी में करते थे कार चोरी, कटनी पुलिस ने दो चोरों को पकड़ भेजा जेल

Thu, 31 Oct 2024 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 31 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशीली दवाएं खिलाकर कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
MP News: Delhi accused used to steal cars in MP, Katni police caught them
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशीली दवाएं खिलाकर एमपी के अलग-अलग जिलों में कार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से कुछ कारें भी बरामद की हैं, जिसमें एक जबलपुर तो दूसरी शहडोल के शख्स की बताई गई है।

विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि शहडोल निवासी पीयूष गर्ग की कार क्रमांक MP18 ZB 1138 को उसका ड्राइवर जबलपुर ले जा रहा था। रास्ते में तीन आरोपियों ने उस कार को चोरी कर लिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा BNS की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरू की गई। तभी जानकारी लगी कि छिंदवाड़ा पुलिस ने जबलपुर की एक कार को जब्त किया है, जिसकी असली नंबर प्लेट बदलकर उसके स्थान पर CG04 MW 3923 लगाकर घूम रहे थे। जब्त करते हुए आरोपियों ने अपना नाम जुल्फिकार हबीब निवासी पुरानी दिल्ली बताया है, जो एमपी के अलग-अलग जिलों से कार चोरी की घटना कबूल किया है।
विज्ञापन


कटनी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी अंतरराज्यीय चोर हैं, जो गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर कम कीमत में बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जुल्फिकार उर्फ जुल्फी हबीब निवासी दिल्ली और शिव प्रसाद भूमिया निवासी कटनी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं एक और फरार आरोपी की जानकारी जुटाने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed