फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: Crocodile caught seven hours after setting up the cage in Katni

MP News: कटनी में पिंजड़ा लगाने के सात घंटे बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, दो गांव में मचा रखी थी दहशत

Sun, 15 Sep 2024 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Sep 2024 03:04 PM IST
सार

रेंजर जुनैद ने बताया कि संभवतः यह मगरमच्छ हिरण नदी से बाहर निकला होगा, जिसे कटनी और जबलपुर की संयुक्त टीम ने पकड़ा और डैम में छोड़ा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 3 से 4 और मगरमच्छ देखे हैं।

विज्ञापन
MP News: Crocodile caught seven hours after setting up the cage in Katni
मगरमच्छ को पकड़कर डैम में छोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी और जबलपुर की रेस्क्यू टीम ने एक वर्षीय मादा मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 7 घंटे तक चला, जिसमें 13 सदस्यीय टीम जुटी रही। कुंडम एसडीओ सीमा द्विवेदी ने बताया कि कटनी वन विकास निगम के ग्राम बरहटा प्राइमरी स्कूल के निकट बने तालाब में मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलने के बाद रेंजर सहित 8 लोगों की टीम को मौके पर रवाना किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ग्राम कुंसरी की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें एक बड़ा मगरमच्छ कच्ची सड़क के बीच आ गया था। वायरल वीडियो के बाद ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे ने कटनी वन विभाग और कुंडम प्रोजेक्ट के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए रेस्क्यू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुंडम की 8 और कटनी वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम ने मिलकर ग्राम बरहटा के तालाब किनारे बड़ा पिंजरा लगाकर करीब 7 घंटे तक इंतजार किया। अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया और उसका परीक्षण करते हुए जबलपुर डैम में छोड़ा गया।
विज्ञापन


रेंजर जुनैद ने बताया कि संभवतः यह मगरमच्छ हिरण नदी से बाहर निकला होगा, जिसे कटनी और जबलपुर की संयुक्त टीम ने पकड़ा और डैम में छोड़ा। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अलग-अलग साइज के करीब 3 से 4 और मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे गांव में दहशत फैली हुई है। एक मादा मगरमच्छ पकड़े जाने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, लेकिन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए तालाब का उपयोग होने के कारण ग्रामीणों में अन्य मगरमच्छों को लेकर अभी भी डर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed