फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: ATM blast caused a huge fire, bank and restaurant burnt as it spread to both the buildings

Katni News : ATM ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दोनों बिल्डिंग में फैलते ही बैंक और रेस्टोरेंट जले

Fri, 10 Jan 2025 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 10:36 PM IST
सार

कटनी के बरगवां इलाके में एटीएम शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने चार मंजिला इमारत और पास की बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने 10 गाड़ियों से घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। जनहानि नहीं हुई, लेकिन बैंक और होटल में भारी संपत्ति नुकसान हुआ।

विज्ञापन
MP News: ATM blast caused a huge fire, bank and restaurant burnt as it spread to both the buildings
कटनी में आग से जली बिल्डिंगें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में बीती रात पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना ने अशोक विश्वकर्मा की चार मंजिला इमारत और पास की बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


आग पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह आग तेजी से पूरी चार मंजिला इमारत में फैल गई और फिर पास की नई बिल्डिंग को भी चपेट में ले लिया। नई बिल्डिंग में होटल का उद्घाटन 15 तारीख को होना था, लेकिन आग की वजह से भारी नुकसान हुआ। होटल संचालक अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि उनका सुरक्षाकर्मी अंदर फंस गया था। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी दिनेश ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली और उनकी बिल्डिंग तक पहुंच गई। नई बिल्डिंग के निचले हिस्से में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में रखे दस्तावेज, एटीएम मशीन और अन्य सामान आग में जल गए। अभी तक नुकसान का सटीक आंकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब 23 राउंड पानी का इस्तेमाल किया। आग बुझाने में पूरी रात लग गई और सुबह 4 बजे जाकर आग पर काबू पाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। नुकसान की भरपाई और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है।


इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। नई बिल्डिंग और बैंक के दस्तावेज जलने से होटल और बैंक प्रबंधन को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed