फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP Katni News: Annual examination is near tribal students not getting coaching

MP: लापरवाही! वार्षिक परीक्षा नजदीक, आदिवासी छात्रों को नहीं मिल रही कोचिंग, आदिम जाति अधिकारी ने कही यह बात

Fri, 29 Nov 2024 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Nov 2024 04:39 PM IST
सार

आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले के आदिवासी छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 524 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रावासों में 60 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाती है। लेकिन, अभी ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
MP Katni News: Annual examination is near tribal students not getting coaching
आदिवासी छात्रों को नहीं मिल रही कोचिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आदिवासी वर्ग के छात्रों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्रों को उत्कृष्ट आदिवासी छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि इन होनहार छात्रों की प्रतिभा को पंख लग सके। लेकिन सरकारी तंत्र के उदासीन रवैये के कारण इस शिक्षा सत्र में 11 उत्कृष्ट आदिवासी छात्रावासों में रह रहे 524 छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जुलाई में शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में कोचिंग की व्यवस्था इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक भी शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में, जब वार्षिक परीक्षा में महज 60-70 दिन ही शेष हैं, तो कटनी के इन 524 होनहार छात्रों के लिए उत्कृष्ट परिणाम देना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन कटनी जिले के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही आदिवासी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रावास में रह रहे छात्रों के लिए कोचिंग की व्यवस्था जुलाई से शुरू की जाती रही है, लेकिन इस बार यह व्यवस्था अब तक नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि त्रैमासिक परीक्षा पूरी हो चुकी है, अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, और बोर्ड की वार्षिक परीक्षा भी करीब है। ऐसे में, कोचिंग सुविधा के लिए उन्होंने अधीक्षक से संपर्क किया, लेकिन समाधान का कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
 
आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले में 11 उत्कृष्ट आदिवासी छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 550 सीटों पर 524 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रावासों में 60 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन इस महत्वपूर्ण समय पर यह सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं हो पाई, यह समझ से परे है।


आंकड़ों की हकीकत 
कटनी जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग के 58 छात्रावासों में आरक्षित 1300 सीटों में से 1164 छात्र निवासरत हैं। वहीं, सरसवाही के कन्या स्पेशल स्कूल में आरक्षित 490 सीटों में 430 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। सरकार द्वारा इन छात्रों के लिए हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के कारण इन छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed