{"_id":"6713ac48fb91678c700b03eb","slug":"katni-trading-fraud-she-wanted-to-become-rich-by-investing-in-stock-market-crooks-duped-her-of-rs-32-lakh-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Trading Fraud: शेयर बाजार में पैसा लगाकर बनना चाहती थी अमीर, बदमाशों ने ठग लिए 32 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Trading Fraud: शेयर बाजार में पैसा लगाकर बनना चाहती थी अमीर, बदमाशों ने ठग लिए 32 लाख
Sat, 19 Oct 2024 06:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:25 PM IST
सार
कटनी में युवती से ट्रेडिंग फ्रॉड कर 32 लाख रुपये की ठगी की गई है। शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिखाकर ये ठगी की गई है। छह से सात बैंक खाते में अलग-अलग पैसे भेजकर शेयर मार्किट में इंवेस्ट किया था।
विज्ञापन
कटनी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर साइबर क्राइम की घटना समाने आई है। जहां जरवाही ग्राम की एक युवती से शेयर बाजार में पैसा कमाने का लाभ दिखाकर उससे करीब 32 लाख रुपये ठग लिए हैं। युवती से मिली शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने जांच में लेकर साइबर सेल को सौंपा है। हालांकि, 20 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कटनी जिले में ऑनलाइन ठगों ने एक युवती को फर्जी एप में फंसाकर उससे 32 लाख रुपये हड़प लिए हैं। साइबर सेल की टीम ने इसे ट्रेडिंग फ्रॉड बताया है, जिसमें लोगों को कम वक्त में ज्यादा पैसों कमाने का झांसा देकर उन्हें फर्जी एप में फंसाया जाता है और जैसे ही एक मोटी रकम आ जाती है तो इसका अकाउंट ब्लॉक कर ठगी का शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ माधवनगर थाने पहुंची युवती अदिति ने बताया, जहां उससे छह से सात अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये डलवाए गए। लेकिन जैसे ही उसने विड्रॉ करने की कोशिश की तो उसका अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि युवती मुंबई में रहती है। वो अपने गृहग्राम जरवाही पहुंची थी। इसी दौरान महिला से शेयर बाजार में निवेश करने एम स्टॉक नामक एप्लीकेशन इंस्टॉल किया था। इसमें ठगों द्वारा उसे अलग-अलग छह से सात खाते में ढाई से पांच लाख तक डलवाए और उसे फर्जी एप में लाखों का फायदा होना भी शो हुआ। लेकिन जैसे महिला पैसे निकालने की कोशिश करने लगी तो उसे 30 प्रतिशत सर्विस चार्ज देने की बात कही थी। बड़ी बात ये है कि युवती ने भी उस पैसों को एक खाते में ट्रांसफर करवाए तब भी पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि पैसे देने के तीन से चार दिन के भीतर ही उसका एम स्टॉक में बने एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया। युवती को जैसे ही अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो तत्काल उसने माधवनगर थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत दर्ज करवाई है। पूरे मामले कर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि माधवनगर पुलिस को अदिति मिश्रा से मिली शिकायत पर जांच की। वहीं, मामला गंभीर होने पर उसे साइबर सेल को सौंपा गया है। महिला के मुताबिक, उससे 32 लाख की राशि की ठगी हुई है। लेकिन असल में कितने पैसे हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
