फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Parnika dies under suspicious circumstances in Delhi news in hindi

MP: 'पापा बहुत मारा है'...लगता है मार डालेंगे, मौत से एक दिन पहले पिता को बेटी का कॉल; दिल्ली में रहस्यमयी मौत

Sun, 04 May 2025 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 May 2025 06:18 PM IST
सार

MP: 'पापा बहुत मारा है, लगता है मार ही देंगे'...ये शब्द मृतका के थे, जिसने एक दिन पहले अपने पापा से फोन पर बात कर कही थी। अगले दिन उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, पीहर पक्ष इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

विज्ञापन
Katni Parnika dies under suspicious circumstances in Delhi news in hindi
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी की बेटी पर्णिका जैन की दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां एक ओर ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा हैं, वहीं मृतका के पिता अजय कुमार जैन ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट का शिकार बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


27 वर्षीय पर्णिका जैन की शादी फरवरी 2024 में डॉ. आयुष भदौरा से हुई थी, जो दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। शादी के बाद पर्णिका भी नौकरी करने लगी थी और घर की जरूरत का सामान खुद खरीदकर लाने लगी थी। पिता के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने दिल्ली जाकर दामाद के लिए एसी और वॉशिंग मशीन भी खरीदकर दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अजय जैन का कहना है कि पर्णिका उन्हें कभी खुलकर कुछ नहीं बताती थी क्योंकि वह डरती थी, लेकिन शादी के कुछ ही हफ्तों में उसे लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 27 तारीख को पर्णिका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके साथ गंभीर मारपीट हुई है। उसने कहा था कि पापा बहुत मारा है, लगता है मार ही देंगे। जब अजय जैन ने दामाद से बात करने की कोशिश की तो पर्णिका ने डरते हुए कहा कि उन्हें क्यों बताया? और कॉल कट गया।

पढ़ें: मोबाइल की टॉर्च में चला इलाज, छतरपुर के अस्पताल में लापरवाही की इंतहा; दो जनरेटर के बावजूद नहीं आई बिजली

अगले दिन पर्णिका की फांसी लगाने की सूचना परिवार को मिली। परिवार का कहना है कि मौत की सूचना उन्हें शाम 7 बजे दी गई, जबकि मौत सुबह ही हो चुकी थी। जब वे दिल्ली पहुंचे और वसंत कुंज थाने में अपनी शंकाएं व्यक्त कीं तो पुलिस ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया और एफआईआर दर्ज नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कई जरूरी सबूतों को भी नजरअंदाज कर दिया। पर्णिका की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। जैन परिवार ने इस मामले की न्यायिक जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed