फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News Theft in house of five policemen FIR registered and CCTV footage being investigated

Katni News: पांच पुलिस वालों के घर हुई चोरी, FIR दर्जकर खंगाले जा रहे CCTV फुटेज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tue, 26 Nov 2024 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

चोरों ने पांच पुलिसकर्मियों के घर चोरी की है। एफआईआर दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Katni News Theft in house of five policemen FIR registered and CCTV footage being investigated
पुलिस वालों के घर हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की मौजूदगी मात्र से बदमाशों में खौफ और लोगों में सुरक्षा का एहसास होने लगता है। लेकिन कटनी जिले में ठीक इसके उलट मामला सामने आया है। कटनी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पुलिस को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। बेखौफ चोरों ने कटनी पुलिस लाइन में एक साथ पांच पुलिस कर्मियों के घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला और किसी को खबर नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र की झिझरी चौकी अंतर्गत पुलिस लाइन में सोमवार की बीती रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने दो महिला टीआई सहित पांच घरों को निशाना बनाया। चोर एक साथ पांच पुलिसकर्मियों के घर में चोरों की वारदात कर रफूचक्कर हो गए। चोर सोने चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामग्री सहित मोटर साइकिल ले उड़े। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि एक के बाद एक चार और घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन




चोरों ने पुलिस लाइन में विकास कुमार प्रजापति, अजित सिंह, मधु पटेल, गौरव गिरी और सतीश के घर में चोरी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस लाइन में रात्रि में दो से तीन बजे के बीच लगभग पांच घरों में चोरी हुई है, जिसमें एक बाइक जेवरात और पैसे वगैरा चोरी गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया है, उनमें दो महिला टीआई के घर हैं, जो बाहर जिले में पदस्थ हैं। उन्होंने अपना सामान यहां पर रखा हुआ है। इसके अलावा कुछ लोग बाहर थे, उनके घरों में चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed