{"_id":"66c4ca9d0edcdbaf8808266e","slug":"katni-news-more-than-24-miscreants-created-a-ruckus-outside-the-houses-in-ranganath-area-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: गाड़ियों में तोड़फोड़ और बमबाजी से दहशत, 24 से ज्यादा बदमाशों ने मचाया उत्पात, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: गाड़ियों में तोड़फोड़ और बमबाजी से दहशत, 24 से ज्यादा बदमाशों ने मचाया उत्पात, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 20 Aug 2024 10:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:26 PM IST
सार
वंशकार समाज के कुछ लोगों ने क्षेत्र के ठाकुर और विश्वकर्मा परिवार के घरों में जाकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने दोनों ओर से काउंटर FIR दर्ज करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
घटना के सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में एक बार फिर बमबाजी की घटना समाने आई है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के पाठक वार्ड का है। यहां 10-12 बाइक में सवार 24 से अधिक बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों में घूम घूमकर तीन लोगों के घरों में लाठी डंडों से तोड़-फोड़ करते हुए बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रंगनाथ थाना क्षेत्र के रामनिवास सिंह वार्ड निवासी अभिषेक ठाकुर और शिशिर ठाकुर सहित पाठक वार्ड के आकाश विश्वकर्मा के घर पर पहुंचकर जमकर गाली गलौच करते हुए वहां खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान घर में मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खुद की सुरक्षा में लोगों ने घर के ऊपर से पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी देख सभी असामाजिक तत्व भाग खड़े हुए। तभी पुलिस ने करीब आधा दर्जन गाड़ी की जब्ती बनाते हुए मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद की जानकारी लगी थी। वंशकार समाज के कुछ लोगों ने क्षेत्र के ठाकुर और विश्वकर्मा परिवार के घरों में जाकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने दोनों ओर से काउंटर FIR दर्ज करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज समाने आया है, जिसमें कुछ बदमाश गाड़ियों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं, जिसे जांच में लिया गया है।
