फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News 10 women were burnt due to lightning villagers took them to hospital in tractor and pickup vehicle

Katni News: आकाशीय बिजली गिरने से 10 महिलाएं झुलसी, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पिकअप वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 24 Sep 2024 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 07:54 PM IST
सार

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्राम पंचायत के सचिव सौरभ शुक्ला ने ग्रामीणों को इक्ट्ठा करते हुए पिकअप वाहन और गांव की ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलवाई। उसके बाद सभी को लाद कर विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
Katni News 10 women were burnt due to lightning villagers took them to hospital in tractor and pickup vehicle
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार देर शाम गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में 11 लोग आ गए हैं।महिलाएं ग्राम पंचायत के काम में जुटी थी, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली तड़की और महिलाएं एक साथ गिर पड़ी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्राम पंचायत के सचिव सौरभ शुक्ला ने ग्रामीणों को इक्ट्ठा करते हुए पिकअप वाहन और गांव की ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलवाई, जिसके बाद सभी को लाद कर विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र रवाना करवाया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए टीआई रितेश शर्मा ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा में आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी थी, जिसके बाद तुरंत डायल 100 को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि, वहां से पंचायत के लोगों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था। जहां उनका उपचार जारी है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेहोश हुई महिलाओं में लक्ष्मी केवट, उर्मिला केवट, सिया बाई, अंजो बाई, मुन्नी बाई, रेखा चौधरी, पुष्पा, उषा कोल, लक्ष्मी बाई, मंत्रा बाई का नाम शामिल है। आपको बता दें, सभी महिलाएं पिपरा ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं, जो पिपरा जंगल से लगी नदी में स्टॉप डैम बनाने का काम कर रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली तड़कते हुए पास में गिरी और महिलाएं बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत के सचिव सौरभ शुक्ला ने बताया कि महिलाओं के बेहोश होते ही अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया है। तेज आवाज के चलते महिलाएं घबराकर बेहोश हो गई थी। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed