फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Leopard PM report reveals that it died after getting trapped in hunters trap reward announced

Katni News: तेंदुए की PM रिपोर्ट से खुलासा, शिकारियों के फंदे में फंसकर हुई थी मौत, 10 हजार का इनाम घोषित

Mon, 16 Sep 2024 11:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के ग्वाल बाबा के पास मिले मादा तेंदुए के शव परीक्षण होते ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। तेंदुए के सिर और गले में मिले निशान क्लच वायर के रहे, जिसमें फंसकर उसका दम घुट गया था।

विज्ञापन
Katni Leopard PM report reveals that it died after getting trapped in hunters trap reward announced
तेंदुए की PM रिपोर्ट से खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के कुंडम इलाके में मिले तेंदुए के शव मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट में वेटरनरी डॉक्टर ने बताया कि तेंदुए के सिर और गले में मिले निशान क्लच वायर के रहे, जिसमें फंसकर उसका दम घुट गया था। डॉक्टर के खुलासे के बाद से कटनी वन विकास निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा गया है और उन्होंने आरोपियों की सूचना देने वालो को 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के ग्वाल बाबा के पास मिले मादा तेंदुए के शव परीक्षण होते ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड कुंडम परियोजना मंडल जबलपुर के अनुसार ढीमरखेड़ा खमतरा मार्ग में पड़ने वाले ग्वाल बाबा के पास बड़ा नाला बहता है, जहां अक्सर वन जीव अपनी प्यास बुझाने आते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ शिकारी वहां क्लच वायर का फंदा बनाकर लगा दिया था, जिसमें एक वर्षीय तेंदुआ फंस गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ऐसे मिली थी जानकारी
स्थानीय लोग ग्वाल बाबा घूमने जाते हैं। इसी दौरान एक ग्रामीण ने तेंदुए का शव पड़ा देख तुरंत उसने बीट गार्ड से लेकर लॉकल पुलिस, प्रशासन को मामले की सूचना पहुंचाई थी। उसके बाद कटनी वन विभाग और वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील करते हुए जांच शुरू की थी। रेंजर अखिलेश अड़कने के मुताबिक, उनकी टीम के द्वारा डॉग स्क्वॉयड की मदद से एक किमी की परिधि में घूम-घूम कर शिकारियों के सुराग पता लगाने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ नहीं मिला और सभी खाली हाथ ही लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम करवाने जबलपुर किया रवाना
नाले किनारे मिले तेंदुए के शव को पीएम के करवाने के लिए जबलपुर भेजा गया था, जिसकी 24 घंटे में रिपोर्ट आते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मच गई। क्योंकि रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसकी मौत साधारण नहीं, बल्कि शिकारियों के फंदे में फंसने से हुई थी। मामले की गंभीरता देखते हुए संभागीय प्रबंधक सीमा द्विवेदी खुद 15 सदस्यीय टीम के साथ जांच के लिए पहुंची और वन विभाग का मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के आदेश देते हुए खुद कई ग्रामीणों से वन परिक्षेत्र में सक्रिय लोगों की जानकारी जुटाने लगी।

आरोपियों की जानकारी देने पर 10 हजार का इनाम घोषित
लंबे वक्त से यहां शिकारी सक्रिय थे। लेकिन सुस्त पड़े विभाग को कोई जानकारी नहीं मिली। इसके परिणाम स्वरूप तेंदुए की मौत होने की घटना समाने आ गई। हालांकि, इस बड़े मामले पर मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड अंतर्गत कुंडम परियोजना मंडल के अधिकारियों में आरोपियों का पता बताने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा कर दिया है।


वहीं, इनका नाम बताने वाले का नाम भी गोपनीय रखने की बात कही जा रही है। आपको बता दें, पूर्व में भी ढीमरखेड़ा इलाके में वन्यजीवों के शिकार के मामले आ चुके हैं। बावजूद इसके न तो कटनी फॉरेस्ट कोई सबक लिया न ही वन विकास निगम वाले कुंडम परियोजना के अधिकारियों ने। फिलहाल 10 हजार के इनाम घोषित होने के बाद आरोपियों का कब तक पता चल पाएगा, यह देखना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed