फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Crime News: policemen without uniform intimidated an elderly couple in name of auto documents

MP Crime: ऑटो के कागज के नाम पर डरा रहे थे बिना बर्दी के पुलिस वाले, विरोध करने पर पीटा, FIR की; अब मची खलबली

Sat, 16 Nov 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

कटनी में पीड़ितों पर झूठी एफआईआर होने से आक्रोशित लोग कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीएसपी उमराव सिंह से मिलकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Katni Crime News: policemen without uniform intimidated an elderly couple in name of auto documents
डीएसपी उमराव सिंह से की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र का है, जहां फल का ठेला लगाने वाले एक गरीब दंपति को बिना वर्दी के पुलिसकर्मी ने रौब दिखाने की कोशिश की। गरीब का पक्ष लेने जब क्षेत्र के एक समाजसेवी का बेटा पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने उससे अभद्र भाषा में बात की और गंदी-गंदी गालियां दीं, जिससे मामला झूमाझटकी तक पहुंच गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह घटना बहोरीबंद बस स्टैंड की है। बाजार के दिन एक फल बेच रही महिला का सामान घर ले जाने के लिए उसका पति ऑटो लेकर दुकान पर पहुंचा। सामान रखकर जैसे ही वह घर जाने लगा, बिना वर्दी के बहोरीबंद थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी वहां आ गए और गाड़ी के कागजात दिखाने को कहने लगे। पुलिसकर्मी ने धमकी दी कि कागजात नहीं दिखाने पर पैसे देने होंगे। महिला ने विनती करते हुए कहा, "साहब, हम गरीब लोग हैं, जैसे-तैसे घर-परिवार चला रहे हैं। अगर, गलती हो गई है, तो माफ कर दीजिए।" लेकिन, पुलिसकर्मी ने ऑटो को थाने में खड़ा कर सड़ाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान, कुछ दूरी पर खड़े क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य के बेटे और समाजसेवी आयुष गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिसवालों को समझाने लगे कि गाड़ी के कागज जो भी कम हैं, उन्हें बता दें वे बनवा लें। आयुष ने कहा कि उनकी पहली गलती है, माफ कर दें। लेकिन यह बात पुलिस आरक्षक आकाश साहू और अनुराग पाठक को बुरी लग गई। गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों ने गालियां देना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इस दौरान पुलिसवालों ने आयुष को डंडे से पीटा, जिससे उसके हाथ, पैर और पीठ में चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद फल विक्रेता कलावती बर्मन और आयुष गुप्ता थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। उल्टा, रात होते-होते आयुष गुप्ता और उनके साथी पारस जैन के खिलाफ ही मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। इससे आक्रोशित लोग कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीएसपी उमराव सिंह से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed