{"_id":"673ca6d5de8024075509b934","slug":"katni-21-students-of-kasturba-gandhi-hostel-including-female-guard-are-ill-food-officer-investigation-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: कस्तूरबा गांधी छात्रावास की 21 छात्रा सहित महिला गार्ड बीमार, DM के निर्देश पर जांच किए फूड ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: कस्तूरबा गांधी छात्रावास की 21 छात्रा सहित महिला गार्ड बीमार, DM के निर्देश पर जांच किए फूड ऑफिसर
Tue, 19 Nov 2024 08:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:25 PM IST
सार
कस्तूरबा गांधी छात्रावास की 21 छात्राओं सहित महिला गार्ड बीमार हो गई। कलेक्टर के निर्देश पर फूड ऑफिसर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में छात्रावास में भोजन करने के बाद अचानक 21 छात्राओं की तबियत बिगड़ जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला विजयराघवगढ़ कस्तूरबा गांधी छात्रावास का बताया गया, जहां रात्रि में सब्जी रोटी और दाल-चावल खाकर कमरे में आराम करने गई 213 छात्राओं में से 21 छात्रा और एक महिला सुरक्षा गार्ड को अचानक उल्टी-दस्त की समस्या होने लगी थी।
विज्ञापन
एक साथ बड़ी संख्या में बच्चियों की बिगड़ती तबियत देख छात्रावास की वार्डन ने तत्काल डीपीसी कृष्ण कुमार डेहरिया को घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए सभी बच्चियों विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां इनका इलाज शुरू कराया गया। मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने तत्काल जनसुनवाई को छोड़कर डीपीसी केके डेहरिया मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट बनाने और स्वास्थ्य खाद्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावास भेजकर रात के भोजन, पानी और अन्य चीजों के सैंपल लेकर लैब भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे शिक्षा विभाग से डीपीसी केके डेहरिया ने बताया कि छात्रावास में बच्चियों के बीमार होने की जानकारी लगी थी, जिसके बाद कलेक्टर साहब के निर्देशन पर जाकर जांच की गई है। जहां प्राथमिक रूप में भोजन, पानी या ठंड के चलते तबियत बिगड़ना समझा जा रहा है। हालांकि, फूड ऑफिसर भी जांच के लिए हुए हैं। आपको बता दें, कल देर रात सभी 22 लोगों को विजयराघवगढ़ सिविल हॉस्पिटल भर्ती करवाया था। जो करीब 18 घंटे बाद 20 छात्रा सहित सुरक्षाकर्मी को डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं, एक छात्रा को अभी भी निगरानी में रखकर इलाज जारी रखा हुआ है।
विज्ञापन
